पटना

Gangrape in Patna: शर्मसार हुई राजधानी, नवविवाहिता से आधा दर्जन लोगों ने किया दुष्कर्म

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 11:08 PM IST

Patna Police: राजधानी में एक नवविवाहिता के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया गया है। हथियार का भय दिखाकर आधा दर्जन लोगों ने उसके साथ दरिंदगी की है। घटना बिहटा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने अपने भाई के साथ थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

KEY HIGHLIGHTS
  1. पीड़िता के मुताबिक सभी आरोपी उसके पड़ोसी हैं
  2. पुलिस की अभिरक्षा में पीड़िता का बयान दर्ज किया गया
  3. पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा अस्पताल

Patna Gangrape News: शहर के बिहटा थाना क्षेत्र में आधा दर्जन पड़ोसियों ने नवविवाहिता के साथ दुष्कर्म किया है। हथियार का भय दिखाकर पड़ोसियों ने महिला से दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने खुद के साथ हुई दरिंदगी की जानकारी पहले अपने भाई को दी। इसके बाद वह भाई के साथ बिहटा थाना पहुंची। यहां उसने दुष्कर्म की घटना से संबंधित लिखित शिकायत की। पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में बिहटा थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार का कहना है कि, पुलिस की अभिरक्षा में महिला का 164 के तहत बयान दर्ज किया गया है।

आगे बताया कि, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि, पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच।

शौच करने के लिए गई थी महिला

बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी युवक का कहना है कि, उसकी बहन शौच करने के लिए घर से बाहर गई थी। उस दौरान गांव के बधार में उसके पड़ोसी पवन, अजय, आकाश समेत आधा दर्जन लोगों ने पिस्टल का भय दिखाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म को अंजाम दिया। पीड़िता द्वारा विरोध जताए जाने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। इतना ही नहीं धमकी दी कि इस बारे में किसी को भी कुछ जानकारी दी तो पूरा परिवार अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। पीड़िता इस घटना के बाद अपने घर लौटी तो भाई को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस का दावा-जल्द गिरफ्तार होंगे अपराधी

बिहटा पुलिस का कहना है कि, पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। महिला की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। मामला सही पाए जाने पर आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाई जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!