पटना

बिहारवासियों की हो गई चांदी! छठ के लिए हुआ तगड़ा इंतजाम; Patna-Delhi Vande Bharat करेगी सफर आसान

Patna New Delhi Vande Bharat Special Train: बिहारवासियों के लिए खुशखबरी है। खासकर, छठ को ध्यान में रखते हुए पटना से दिल्ली के मध्य नई वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को आज से रवाना किया गया है। आइये जानते हैं इसकी समय सारिणी क्या है और इसमें सफर के लिए कितने रुपये चुकाने होंगे?

Image

बिहार स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Patna New Delhi Vande Bharat Special Train: छठ पर्व (Chhat Festival) पर अगर घर जाने का प्लान बना रहे हैं तो ट्रेन और टिकट को लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है। रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के साथ दिल्ली से पटना के बीच नई वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन का फैसला लिया है। पटना से दिल्ली या दिल्ली से पटना तक का सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह एक बेहतर विकल्प होगा। इससे न सिर्फ दिल्ली से पटना के मध्य यात्रियों का सफर आसान होगा, बल्कि कम समय में अपने घर भी पहुंचने का सीधा जरिया होगा। यह ट्रेन 30 अक्टूबर से अपनी सेवा शुरू कर चुकी है। आइये जानते हैं इसकी समय सारिणी क्या है और इसमें सफर के लिए कितने रुपये चुकाने होंगे?

वंदे भारत ट्रेन

वंदे भारत ट्रेन

पटना-दिल्ली वंदे भारत यात्रा टाइमिंग

भारतीय रेलवे ने घोषणा की है कि यह ट्रेन फिलहाल ट्रायल के आधार पर चलाई जा रही है, जो दिल्ली से पटना के बीच आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय (DDU) जंक्शन, प्रयागराज और कानपुर जैसे बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए आगे बढ़ेगी। पटना से दिल्ली के मध्य 994 किलोमीटर की दूरी तय वाली यह सुपर हाईस्पीड गाड़ी महज 11 घंटे 35 मिनट में सफर तय करेगी। हालांकि, इसी रूट पर दिल्ली-राजेंद्र नगर तेजस राजधानी (Delhi-Rajendra Nagar Tejas Rajdhani) इतनी ही दूरी 11 घंटे 30 मिनट में कवर करती है। ऐसे में त्योहारी सीजन होने के चलते यह एक महत्वपूर्ण सेवा साबित होगी, जिससे दिल्ली रहने वाले यात्रियों को बिहार अपने घर लौटने में बेहद आसानी होगी।

पटना-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन के संचालन से रूट पर चलने वाली अन्य सवारी गाड़ियों में यात्रा का दबाव कम होगा। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन दिल्ली से पटना के बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। पटना से दिल्ली के लिए यह सेवा सोमवार, गुरुवार और शनिवार को उपलब्ध रहेगी। समय सारिणी की बात करें तो यह दिल्ली से सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर खुलकर रात 8 बजे पटना पहुंचेगी और पटना से सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर खुलकर देर शाम 7 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन अधिकतम स्पीड 120 के आसपास लेगी और औसत स्पीड 90 से भी कम रहेगी।

वंदे भारत ट्रेन

वंदे भारत ट्रेन

पटना-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन के बारे में जानें

जानकारी विवरण
ट्रेन का नाम पटना-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
पटना-दिल्ली वंदे भारत नंबर 02251/ 02252
पटना-दिल्ली की दूरी 994 किलोमीटर
टाइमिंग (पटना) 7:30 AM
टाइमिंग नई दिल्ली 8:25 AM
पटना-दिल्ली वंदे भारत की स्पीड 120 किमी. प्रति घंटे
एसी चेयरकार का किराया 2575 रुपये
एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 4655 रुपये
स्टेशन स्टापेजपटना, आरा, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल और नई दिल्ली

पटना-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का किराया

पटना-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का किराया अन्य वंदे भारत ट्रेनों की तरह है। इसमें सिर्फ चेयरकार सीटें ही उपलब्ध हैं। इनमें एसी चेयरकार का किराया 2575 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 4655 रुपये तय किया गया है। यह वंदे भारत एक्सप्रेस आज से यानी 30 अक्टूबर से शुरू हुई है, जिसमें इसके आगामी ट्रिप 1, 3 और 6 नवंबर को तय हुए हैं। उधर, पटना से दिल्ली की वापसी 2,4 और 7 नवंबर को होगी। इस ट्रेन के चलने से बिहार के यात्रियों को बड़ी सहूलियत होगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article