पटना

Patna-Gorakhpur Vande Bharat Express को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी, जानें रूट और स्टॉपेज

Patna-Gorakhpur Vande Bharat Express: पटना को जल्द ही एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने जा रही है, जो 20 जून से गोरखपुर के लिए शुरू होगी। यह ट्रेन पाटलीपुत्र से चलकर मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, नरकटियागंज और कप्तानगंज होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। यह सप्ताह में 6 दिन चलेगी और लगभग 7 घंटे में दूरी तय करेगी।

Image

Patna-Gorakhpur Vande Bharat Express को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी, जानें रूट और स्टॉपेज

Patna-Gorahpur Vande Bharat: बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले राज्य में तमाम विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यांस हो रहा है। एक तरफ विपक्षी पार्टियां सरकार को घरने की योजना बना रही हैं तो दूसरी तरफ सरकार एक के बाद एक विकास योजनाएं लॉन्च कर रही है। इस बीच पटना वासियों के लिए एक बड़ी खुशी की बात यह है कि बिहार की राजधानी को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने जा रही है।

पटना से कहां के लिए चलेगी वंदे भारत?

नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना से गोरखपुर के लिए चलेगी। बिहार की राजधानी और उत्तर प्रदेश के बड़े शहर गोरखपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन 20 जून से ट्रैक पर दौड़ने के लिए तैयार है। इस वंदे भारत ट्रेन का लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। जागरण की रिपोर्ट के अनुसार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 20 जून को पाटलीपुत्र जंक्शन से इस ट्रेन को रवाना करेंगे।

रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुसार इस ट्रेन को पाटलीपुत्र से नियमित तौर पर चालने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। पटना-गोरखपुर वंदे भारत के लिए इसके कोच गोरखपुर रेलवे यार्ड में पहले ही पहुंच चुके हैं। यहीं से इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल किया जाना है। इसके बाद ही नियमित तौर पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन होगा।

पटना-गोरखपुर वंदे भारत की टाइमिंग क्या होगी?

पटना-गोरखपुर वंदे भारत दोपहर 2.25 बजे पाटलीपुत्र से चलेगी और रात 9.35 बजे गोरखपुर पहुंच जाएगी। इसी तर गोरखपुर से सुबह 6.30 बजे चलकर दोपहर 1.30 बजे पाटलीपुत्र जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन शनिवार छोड़कर हफ्ते में 6 दिन नियमित तौर पर चलेगी।

पटना-गोरखपुर वंदे भारत की स्पीड कितनी होगी?

पटना और गोरखपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इस तरह से यह सेमी-हाईस्पीड ट्रेन करीब 7 घंटे में दो शहरों के बीच की दूरी तय कर लेगी।

पटना-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन से जुड़ी अहम जानकारी

DetailInformationNotes
कब शुरू होगी ट्रेन20 जून 2025ट्रेन का उद्घाटन PM मोदी करेंगे
ट्रेन का रूट और स्टॉपेजपटना → मुजफ्फरपुर → मोतिहारी → बेतिया → नरकटियागंज → कप्तानगंज → गोरखपुरकुल 6 स्टॉपेज
ट्रे्न का टाइमिंगअप:6:30 AM (गोरखपुर) → 1:30 PM (पटना
डाउन: 2:25 PM (पटना) → 9:35 PM (गोरखपुर)
इस दिन नहीं चलेगी ट्रेनसप्ताह में 6 दिन (शनिवार को नहीं चलेगी)
ट्रेन का स्पीड और लगने वाला समय160 किमी प्रति घंटा, कुल यात्रा समय 7 घंटेसेमी हाई-स्पीड ट्रेन
Coach Composition1 एक्जीक्यूटिव क्लास + 7 सेकंड क्लास कोचकुल 8 कोच

पटना-गोरखपुर वंदे भारत के स्टॉपेज कहां-कहां होंगे?

पटना-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपने रूट में कुल पांच जगहों पर रुकेगी। यह ट्रेन पाटलीपुत्र (Patliputra Junction) से चलकर मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur), मोतिहारी (Motihari), बेतिया (Bettia), नरकटियागंज (Narkatiaganj) और कप्तानगंज (Kaptanganj) होते हुए गोरखपुर (Gorakhpur) पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन इन्हीं स्टेशनों से होते हुए गोरखपुर से पाटलीपुत्र तक जाएगी।

उम्मीद की जा रही है कि कल यानी मंगलवार 18 जून को पटना-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का फाइनल शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। पटना-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में 1 एग्जक्यूटिव और 7 सेकंड क्लास कोच होंगे। रिपोर्टों के अनुसार पहले यह ट्रेन प्रयागराज रूट पर चलने वाली थी। लेकिन बाद में ईस्ट-सेंट्रल रेलवे ने इसे पाटलीपुत्र व गोरखपुर के बीच चलाने का निर्णय लिया।

Patna-Gorakhpur Vande Bharat Express से जुड़े प्रमुख प्रश्न और उनके जवाब

पटना-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस कब शुरू होगी?

पटना-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन 20 जून 2025 से शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाटलीपुत्र जंक्शन से इसे हरी झंडी दिखाएंगे।

पटना-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग क्या होगी?

पटना-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन दोपहर 2:25 बजे पाटलीपुत्र से चलेगी और रात 9:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में यह सुबह 6:30 बजे गोरखपुर से चलेगी और दोपहर 1:30 बजे पाटलीपुत्र पहुंचेगी।

पटना-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन के किन-किन स्टेशनों पर स्टॉपेज होंगे?

यह ट्रेन पाटलीपुत्र से चलकर मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, नरकटियागंज और कप्तानगंज होते हुए गोरखपुर जाएगी।

पटना-गोरखपुर वंदे भारत कितने दिन चलेगी?

पटना-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी।

वंदे भारत की रफ्तार और कोच संरचना क्या होगी?

यह ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इसमें 1 एक्जीक्यूटिव क्लास और 7 सेकंड क्लास कोच होंगे।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article