पटना

जिस पुलिस को बचाना था चोर से, उसी ने सरेराह लिया लूट; Patna Police के 4 कर्मी गिरफ्तार

बिहार की राजधानी पटना में 4 पुलिस कर्मियों को अवैध वसूली के केस में निलंबित कर दिया गया है। जिसमें एक सब इंस्पेक्टर भी शामिल है। मामला पटना के गौरचक थाने का है।

Image

पटना पुलिस के कर्मी ही निकले चोर

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार में पुलिस ही निकली चोर
  • रात के अंधेरे में लिया आम आदमी को लूट
  • 4 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड

आम अपराधियों की कौन कहे, अब पुलिस वाले भी रात के अंधेरे में लूटपाट करते हैं। ऐसा ही मामला राजधानी पटना के गौरीचक थाने इलाके से प्रकाश में आया है। जब अपनी गाड़ी से लौट रहे एक राहगीर को गौरीचक थाने के पुलिस पदाधिकारी और आरक्षी ने जमकर लूटपाट की। पीड़ित व्यक्ति ने गौरीचक थाने में उक्त पदाधिकारी के खिलाफ लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। उच्च पदाधिकारी के दिशा निर्देश के बाद पीड़ित व्यक्ति के आवेदन पर मामला दर्ज कर आरोपित पुलिस पदाधिकारी को हिरासत में लेकर न्यायालय भेजा गया है।

रात में पुलिस वालों ने ही लूटा

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 1 दिसंबर की देर रात दीदारगंज निवासी जितेंद्र कुमार अपने दोस्तों के साथ वापस घर लौट रहे थे। इसी क्रम में रात्रि गस्ती में तैनात गौरीचक थाना के सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार, आरक्षी पिंटू कुमार, अरुण कुमार एवं प्राइवेट ड्राइवर प्रेम कुमार ने उन्हें रोक कर गाड़ी की जांच की। इसी क्रम में पुलिस कर्मियों ने जितेंद्र कुमार से उनके पैसे लूट लिये।

चारों पुलिस कर्मी हुए निलंबित

जितेंद्र कुमार ने इसकी लिखित शिकायत पटना के गौरीचक थाने में की। इस घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया। मामला प्रकाश में आने के बाद पटना के वरीय आरक्षित अधीक्षक के निर्देश पर गौरीचक थाने में सब इंस्पेक्टर और आरक्षी के खिलाफ मामला दर्ज होते ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया। सभी पुलिस कर्मियों को मंगलवार को पटना के गायघाट स्थित न्यायालय में भेजा गया है। चारों को निलंबित कर दिया गया है। घटना की जानकारी देते हुए सदर 2 पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सत्यकाम ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या में मामला सत्य पाए जाने के बाद पीड़ित के आवेदन पर कार्रवाई की गई है। मामला अवैध रूप से पैसा छीनने का प्रतीत हो रहा है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article