पटना

Money Snatched in Patna: पटना में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर से 70 हजार रुपए छीने, पोते की पढ़ाई के लिए जा रहे पैसे जमा करने

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2022, 09:46 PM IST

Crime in patna: राजधानी में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। सुशासन की सरकार में शहर की सड़कों पर दिनदहाड़े लोगों से पैसे छीने लिए जा रहे हैं। 24 घंटे के अंदर रुपए छीनने की दो घटनाएं सामने आईं हैं। दोनों घटनाओं में रिटायर्ड फौजी व फौजी से रकम छीनी गई है। पुलिस का दावा है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आज पटना सिटी इलाके में रुपए छीने गए हैं। वहीं, बुधवार को बोरिंग रोड इलाके में रकम छीनी गई थी।

Image

पटना में दिनदहाड़े रिटायर्ड दारोगा से पैसे छिने गए

KEY HIGHLIGHTS
  • पटना सिटी के चौक थाना इलाके में 70 हजार रुपए छीन लिए
  • सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश में जुटी पुलिस
  • एक दिन पहले बोरिंग रोड इलाके में फौजी से छीन लिए गए थे रुपए

Patna News: पटना पुलिस को अपराधी लगातार चुनौती दे रहे हैं। हत्या के बाद अब राहगीरों से रुपए छीनने की घटना में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में एक रिटायर्ड व एक कार्यरत फौजी से पैसे छीने गए हैं। आज दोपहर पटना सिटी के चौक थाना इलाके के नई सड़क चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने सीआरपीएफ के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर रामजी प्रसाद यादव से 70 हजार रुपये छीनकर भाग निकले। सरेराह लूट से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है।

घटना के संबंध में सीआरपीएफ से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर रामजी प्रसाद यादव का कहना कि, वह चौक स्थित बैंक शाखा से 70 हजार रुपये निकालकर उसी क्षेत्र स्थित दूसरे बैंक में पैसे जमा करने जा रहे थे। उनका पोता चंडीगढ़ में पढ़ता है, जिसके खाते में वह रुपये जमा करने जा रहे थे।

पैसे छीनकर पटना साहिब स्टेशन की ओर भागे अपराधी

पीड़ित ने बताया कि, दूसरे बैंक मे जाने के दौरान मंगल तालाब के पास से बाइक सवार दो लुटेरों ने उनसे रकम छीन ली। रामजी प्रसाद के मुताबिक, पैसे छीनने के बाद दोनों अपराधी पटना साहिब स्टेशन की ओर फरार हो गए। पुलिस का दावा है कि, बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच चल रही है। फुटेज में अपराधी के दिखने पर उनकी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

डाकघर में जा रहे थे रुपए जमा करने, रास्ते में बदमाशों ने छीन लिया

वहीं दूसरी ओर पटना के गोला रोड में रहने वाले एवं रुड़की में पदस्थापित आर्मी जवान चितरंजन कुमार से बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने 1.20 लाख रुपए छीन लिए थे। घटना बोरिंग रोड इलाके की है। चितरंजन डाकघर में पैसे जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने 10 रुपए और 20 रुपए का नोट गिराकर उन्हें झांसे में लिया। कहा- आपके पैसाे गिर गए है, जब फौजी नोट उठाने लगे तो पैसों से भरा उनका थैला लेकर भाग निकला। पुलिस का कहना है कि, घटना को अंजाम देने वाले कोढ़ा गैंग के सदस्य होंगे।

पीछा करने के दौरान गिर पड़े और बदमाश भाग निकले

रुपए लेकर भाग रहे बदमाशों का फौजी चितरंजन ने अपनी स्कूटी से काफी पीछा किया। इसी बीच वे अनियंत्रित होकर गिर पड़े और बदमाश भाग निकले। इसके बाद उन्होंने थाने में घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई। श्रीकृष्णपुरी पुलिस अब बैंक और घटनास्थल के पास का सीसीटीवी फुटेज देख रही है। पुलिस का कहना है कि, बदमाश बैंक से ही फौजी का पीछा कर रहे होंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article