भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के मुताबिक रो-रो वेसेल जहाज दो तरह के हैं। एक मालवाहक और एक पैसेंजर वाला। पटना में पैसेंजर वाला यह जहाज चलाने की बात हो रही है। जहाज के अंदर दो रेस्टोरेंट होंगे। इसमें खाने-पीने का बेहतरीन इंतजाम होगा। मनोरंजन की पूरी सुविधा उपलब्ध रहेगी। जहाज में सफर के दौरान यात्री संगीत का आनंद ले पाएंगे। यह जहाज गायघाट से चलकर दीघा घाट पर रुकेगा। ऐसे में इस घाट को विकसित किया जाना है। जहाज के यात्रियों के लिए घाट पर जेटी लगाई जाएगी। पर्यटन विभाग प्राधिकरण से दीघा घाट पर जेट्टी लगाने की मांग करेगा। दीघा घाट पर आने वाले यात्रियों के वाहन खड़े करने के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
पटना
Ship in Patna-Varanasi Ganges: अब रो-रो वेसेल जहाज से करें पटना-वाराणसी की सैर, जानें कब नदी में उतरेगा
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Feb 12, 2023, 12:24 PM IST
Patna News: पटना और वाराणसी के बीच जल परिवहन को बढ़ावा दिया जा रहा है। यात्री एवं मालवाहक जहाजों के परिचालन को लेकर लगातार तैयारियां चल रहीं हैं। इसी क्रम में अब गंगा नदी पर इन दोनों शहरों के बीचरो-रो वेलेल जहाज चलाने की योजना है। इसको लेकर दो विभागों के बीच बातचीत चल रही है। उम्मीद है कि चार महीने बाद शहरों के बीच इस जहाज का संचालन शुरू हो जाएगा।
रो-रो वेसेल जहाज पटना-वाराणसी के बीच चलेगा। (प्रतीकात्मक फोटो)
Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
- गायघाट से किया जाएगा जहाज का संचालन
- भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और पर्यटन विभाग में चल रही बातचीत
- जहाज पर सवार होकर सैर करने के साथ होंगे बड़े-बड़े आयोजन
