पटना

Patna Crime News: पटना में पकड़ा गया कुख्यात कनकटवा, पिछले हफ्ते ही की थी एक हत्या

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 06:30 PM IST

Patna Police: राजधानी में युवक की हत्या मामले में फरार कुख्यात आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कनकटवा के रूप में हुई है। इसने पिछले हफ्ते शहर के सचिवालय थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक से लूटपाट के दौरान उसकी हत्या कर दी थी। एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने इसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Image

एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो (फाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • 27 अक्टूबर को शत्रुघ्न नाम के युवक की कर दी थी हत्या
  • युवक को गोली मारने के बाद उसकी स्कूटी लेकर हो गया था फरार
  • हत्या में कनकटवा का साथ उसके सहयोगी कृष्णा साहनी उर्फ भगेलु ने दिया था

Patna Crime News: पटना पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 27 अक्टूबर को सचिवालय थाना क्षेत्र में शत्रुध्न नाम के युवक की हत्या का मुख्य आरोपी एवं कुख्यात कनकटवा पकड़ा गया है। पुलिस का कहना है कि, गिरफ्तारी कनकटवा और शत्रुघ्न के बीच शराब के पैसों को लेकर विवाद हुआ था। फिर कनकटवा ने विवाद सुलझााने के बहाने शत्रुध्न को बुलाकर उसकी हत्या कर दी थी।

युवक की हत्या करने के बाद वह उसकी स्कूटी लेकर भाग गया था। तब से पुलिस कनकटवा की तलाश कर रही थी। कुख्यात की गिरफ्तारी के बाद एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कहा कि, शत्रुघ्न पहले कनकटवा के साथ मिलकर शराब और स्मैक बेचा करता था। हाल के दिनों में इन दोनों में शराब और स्मैक बिक्री से आए पैसों को लेकर विवाद हुआ था, जिसको लेकर हत्या को अंजाम दिया गया।

कनकटवा का सहयोगी आरा का है रहने वाला

एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो के मुताबिक, शत्रुघ्न की हत्या की साजिश कनकटवा ने अपने सहयोगी कृष्णा साहनी उर्फ भगेलु के साथ मिलकर रची थी। भगेलु आरा शहर का रहने वाला है। इसने वारदात में कनकटवा का पूरा साथ दिया है। एसएसपी ने बताया कि, शत्रुघ्न की हत्या के बाद परिजनों ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इस मामले की जांच के बाद हत्या में इस्तेमाल किए गए पिस्टल और जिंदा चार कारतूस आदि बरामद किए है। अब पुलिस कनकटवा के सहयोगी कृष्णा साहनी उर्फ भगेलु की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

30-35 हजार रुपए लेकर बाजार जा रहा था शत्रुध्न

परिजनों का कहना है कि, वारदात वाले दिन शत्रुध्न अपने पैकेट में 30-35 हजार रुपए लेकर डीजे का इलेक्ट्रॉनिक कुछ सामान लेने बाजार जा रहा था। इसी समय कनकटवा और उसके सहयोगी ने उसको रास्ते में रोक लिया और 200 रुपए मांगे। इस पर शत्रुघ्न ने उसको 200 रुपए दे दिए। इसके बाद कुख्यात कनकटवा ने शत्रुघ्न से कहा कि, मुझे आगे तक छोड़ दो। इस पर युवक ने आरोपी को अपनी स्कूटी पर बैठा लिया और आगे छोड़ने चला गया। इसके बाद आरोपी ने अपने साथी की मदद से शत्रुध्न को गोली मार दी थी।

आदि बरामद किए है। अब पुलिस कनकटवा के सहयोगी कृष्णा साहनी उर्फ भगेलु की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

30-35 हजार रुपए लेकर बाजार जा रहा था शत्रुध्न

परिजनों का कहना है कि, वारदात वाले दिन शत्रुध्न अपने पैकेट में 30-35 हजार रुपए लेकर डीजे का इलेक्ट्रॉनिक कुछ सामान लेने बाजार जा रहा था। इसी समय कनकटवा और उसके सहयोगी ने उसको रास्ते में रोक लिया और 200 रुपए मांगे। इस पर शत्रुघ्न ने उसको 200 रुपए दे दिए। इसके बाद कुख्यात कनकटवा ने शत्रुघ्न से कहा कि, मुझे आगे तक छोड़ दो। इस पर युवक ने आरोपी को अपनी स्कूटी पर बैठा लिया और आगे छोड़ने चला गया। इसके बाद आरोपी ने अपने साथी की मदद से शत्रुध्न को गोली मार दी थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article