पटना

बिहार के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इन 12 जिलों में बनेंगे नए कोल्ड स्टोरेज; सरकार ने दी मंजूरी

बिहार सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने राज्य के 12 जिलों में नए कोल्ड स्टोरेज बनाने की मंजूरी दी है। इससे बिहार के लाखों किसानों को फायदा मिलेगा।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

बिहार की राजधानी पटना स्थित कृषि भवन में बुधवार को कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कोल्ड स्टोरेज मालिकों के साथ परिचर्चा कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बिहार में फल और सब्जी का उत्पादन अधिक होता है, लेकिन इन्हें संरक्षित रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज और कोल्ड चेन की आवश्यकता है।

बिहार में बड़े पैमाने पर होती है खेती

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में फल का औसतन 5059 हजार मीट्रिक टन और सब्जी का औसतन 18021 हजार मीट्रिक टन उत्पादन सालाना होता है। फल और सब्जी को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर कोल्ड स्टोरेज और कोल्ड चेन की आवश्यकता है। राज्य में 202 कोल्ड स्टोरेज हैं, लेकिन 12 जिलों में कोल्ड स्टोरेज की सुविधा नहीं है। सरकार ने इन जिलों में नए कोल्ड स्टोरेज बनाने की योजना स्वीकृत की है।

इन जिलों में बनेंगे नए कोल्ड स्टोरेज

उन्होंने कहा कि बिहार के मधुबनी, नवादा, औरंगाबाद, बांका, सहरसा, जमुई, मुंगेर, जहानाबाद, लखीसराय, शेखपुरा, अरवल तथा शिवहर में नए कोल्ड स्टोरेज का निर्माण किया जाएगा। नीतीश सरकार ने इसके लिए योजना स्वीकृत की है। इस योजना के अंतर्गत नए कोल्ड स्टोरेज टाईप-1 एवं टाइप-2 की स्थापना पर 50 प्रतिशत सहायता अनुदान का प्रावधान है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, सौर ऊर्जा आधारित कोल्ड स्टोरेज और माइक्रो कूल चैम्बर बनाने की योजना भी है। राज्य सरकार किसानों को सस्ते दर पर भंडारण की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि प्रति कोल्ड स्टोरेज 17.50 लाख रुपए का सहायता अनुदान दिया जाएगा।

सरकार ने अनुदान की घोषणा की

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत पुराने कोल्ड स्टोरेजों के आधुनिकीकरण, भंडारण क्षमता का विस्तार, कोल्ड चेन के माध्यम से फल एवं सब्जियों के परिवहन, फलों को पकाने हेतु राइपनिंग चैम्बर की स्थापना पर 35 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है। इसके अलावा, ताजे फलों एवं सब्जियों के पैकिंग हेतु ऑन फार्म पैक हाउस की स्थापना पर 50 प्रतिशत, अधिकतम दो लाख रुपए के अनुदान का प्रावधान है।

उन्होंने आगे कहा कि इस बैठक में प्रदेश के सभी कोल्ड स्टोरेजों के प्रतिनिधि यहां उपस्थित हैं। कोल्ड स्टोरेज उद्यमी कृषि विभाग की योजनाओं के माध्यम से हम भंडारण की क्षमता को बढ़ाएंगे। इसके अलावा फलों एवं सब्जियों के उचित रख-रखाव के अभाव में होने वाले नुकसान को भी कम किया जाएगा। इस परिचर्चा कार्यक्रम में निदेशक उद्यान अभिषेक कुमार, संयुक्त निदेशक उद्यान राधारमण सहित अन्य पदाधिकारी सहित राज्य के लगभग 75 कोल्ड स्टोरेज के मालिक मौजूद थे।

इनपुट-आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!