पटना

कमाल है भई! एक आम में इतने आमों का स्वाद, नस्ल बेमिसाल स्वाद लाजवाब; मुजफ्फरपुर के किसान ने किया कमाल

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक किसान ने आम की नई नस्ल तैयार की है। इस नस्ल को किसान ने अपने पिता का नाम नागेंद्र भोग दिया है। नागेंद्र भोग आम के एक आम का वजन 1 किलो तक का है और इस एक आम में कई प्रकार के आमों का स्वाद मिलेगा।

Image

क आम में इतने आमों का स्वाद

बिहार का मुजफ्फरपुर जिला पूरे भारत में अपनी शाही लीची के लिए मशहूर है। लीची की गुणवत्ता के लिए इसे जीआई टैग भी मिल चुका है। लीची के अलावा मुजफ्फरपुर के एक किसान ने लोगों को कुछ अलग और नया स्वाद देने की कोशिश में आम की एक नई नस्ल तैयार की है। खेती में नए-नए प्रयोग कर इस बार मुजफ्फरपुर के इस किसान ने एक ऐसा आम का पेड़ तैयार किया है, जिसके एक आम में आपको कई प्रकार के आमों का स्वाद मिलेगा। जी हां, आपने सही सुना एक साथ कई आमों का स्वाद। ये बात हैरान करने वाली तो है, लेकिन मुजफ्फरपुर के इस किसान ने अपनी कड़ी मेहनत के साथ इस नस्ल को तैयार किया है। आपको बताएं आम की इस खास प्रजाति के बारे में -

कई आमों का एक साथ मिलेगा स्वाद

मुजफ्फरपुर के किसान भूषण सिंह ने तैयार किए आम की इस नई नस्ल को अपने पिता का नाम नागेंद्र भोग दिया है। नई नस्ल के इस आम का वजन 800 ग्राम से लेकर एक किलो तक का है। नागेंद्र भोग आम एक ऐसा आम है, जिसमें एक साथ कई तरह के आम का स्वाद मिलता है। बताया जा रहा है कि इस का स्वाद खट्टा और मीठा दोनों है। भूषण सिंह द्वारा तैयार की गई आम की नई प्रजाति आसपास के इलाकों में चर्चा के केंद्र बनी हुई है। भूषण सिंह ने बताया नागेंद्र भोग आम को फलने के लिए अधिक जगह की आवश्यकता नहीं है। इसे कम जगह में भी लगाया जा सकता है और इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि ये ढाई साल में ही फल देना शुरू कर देगा।

कैसे तैयार हुई आम की ये खास प्रजाति

किसान भूषण सिंह ने बताया कि आम की इस नई नस्ल को उन्होंने चार आमों की नस्लों के साथ क्रॉस करके तैयार किया है। उनके इस खास आम की मांग देश के साथ विदेश में भी है। लोग उनके नागेंद्र भोग आम की मुंह मांगी कीमत देने को तैयार हैं।

नागेंद्र भोग आम की खासियत

नागेंद्र भोग आम की गुठली पतली है और इसमें गूदा भरपूर है। नागेंद्र भोग आम अल्फांसो आम पर भारी पड़ रहा है। जब आम का सीजन खत्म होना शुरू होगा, तब ये आम पककर बाजारों में आना शुरू हो जाएगा। भूषण सिंह ने बताया कि ये आम बाजार में 60 से 100 रुपये के बीच बीकेगा।

किसानों के लिए मुनाफे का सौदा

भूषण सिंह ने बताया कि आम की इस फसल से किसानों को सबसे अधिक लाभ होगा। ये आम कम जगह में भी लग सकता है और हर साल फल देगा। उन्होंने ये भी बताया कि ये आम छोटे पौधे में भी फल देना शुरू कर देगा। आम की इस नस्ल को यहां के क्लाइमेट के अनुसार तैयार किया गया है। इसे तैयार करने में भी अधिक खर्च भी नहीं आया है। भूषण सिंह ने बताया कि नागेंद्र भोग आम के पेड़ की कीमत 300 रुपये है। हर साल आम देना वाला ये फल किसानों के लिए यह मुनाफे के सौदे से कम नहीं है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article