पटना

Bihar Flood: बिहार में मानसून का कहर, कोसी-गंडक समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

बिहार में मानसूनी बारिश कहर बनकर टूट रही है। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर चली गई है। इससे बाढ़ का खतरा गहरा गया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Bihar Flood: बिहार की करीब-करीब सभी नदियां उफान पर हैं। कोसी, बागमती, गंडक समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जबकि गंगा और सोन उफान पर हैं। नदियों के बढ़ते जलस्तर के बाद जल संसाधन विभाग के अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं।

कई नदियों का जलस्तर बढ़ा

जल संसाधन विभाग के मुताबिक, प्रदेश की सभी नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। वीरपुर बराज में कोसी नदी का जलस्राव बुधवार को सुबह 10 बजे 1,55,900 क्यूसेक था, जबकि दोपहर दो बजे बढ़कर 1,89,885 क्यूसेक पहुंच गया। नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण गंडक नदी के जलस्तर में भी वृद्धि हुई है।

ये नदियां दे रहीं खतरे का संकेत

वाल्मीकि नगर बराज में गंडक का जलस्राव सुबह 10 बजे 1,39,400 क्यूसेक था, जो दोपहर दो बजे बढ़कर 1,42,100 क्यूसेक पहुंच गया। नेपाल और बिहार के कई क्षेत्रों में हो रही बारिश से गंडक, कोसी, बागमती और कमला बलान कई स्थानों पर लाल निशान से ऊपर बह रही है। कमला बलान नदी जयनगर और झंझारपुर रेल पुल के पास खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि बागमती सोनाखान, डूबाधार, कनसार, कटोंझा तथा बेनीबाद में खतरे के निशान से ऊपर हैं।

कई जगहों पर निचले इलाकों में पहुंचा पानी

कोसी नदी बलतारा तथा गंडक नदी डुमरिया घाट में खतरे के निशान से ऊपर है। गंगा और सोन नदी भी उफान पर है। गंगा नदी पटना और भागलपुर जिले में खतरे के निशान के करीब से बह रही है। प्रमुख नदियों के उफान पर होने के कारण दियारा के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। कई निचले इलाकों में पानी पहुंच गया है। नदियों के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए जल संसाधन विभाग अलर्ट मोड पर है। नदी के दबाव वाले बिंदुओं की निगरानी रखी जा रही है तथा इलाके में चौकसी बरती जा रही है।

इस बीच अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के गंडक, पुनपुन, कोसी, महानंदा, नॉर्थ कोयल, कनहर, बागमती एवं सोन नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में हल्की से साधारण बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।

इनपुट-आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!