पटना

Bihar Crime: बेगूसराय में झगड़े में बीच बचाव करने गए शख्स की हत्या; फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस

बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र में एक बार फिर अपराधियों ने कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। मल्हीपुर बिन टोली गांव में सोमवार देर रात एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

Image

बेगूसराय में शख्स का मर्डर (सांकेतिक तस्वीर|iStock)

Photo : iStock

Begusarai Murder: बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों ने कानून व्यवस्था को चुनौती दी है। जिले के चकिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर बिन टोली गांव में सोमवार देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

क्या है मामला

मृतक युवक की पहचान गौतम निषाद, निवासी मल्हीपुर बिन टोली, के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, 7 अक्टूबर को गौतम गुटखा खरीदने के लिए गांव की दुकान पर गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के साथ विवाद हो गया। जब गौतम ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो अपराधियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

इलाज के दौरान मौत

हमले में गौतम के सिर पर गंभीर चोट लगी। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत नाजुक बनी रही। डॉक्टरों ने भरसक प्रयास किया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने शुरू की छापेमारी

घटना की जानकारी मिलते ही चकिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article