पटना

तो राजस्थान से बिहार की जा रही थी शराब की सप्लाई! 5787 लीटर दारू के साथ पकड़ा गया तस्कर, हुई 10 साल जेल की सजा

  • Written by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 21, 2022, 04:34 PM IST

छपरा शराब कांड के बीच बिहार के भभुआ में एक विशेष अदालत ने राजस्थान के एक तस्कर को बिहार में शराब सप्लाई करने आरोप में 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इस साल 7 सितंबर को बिहार-उत्तर प्रदेश की सीमा पर 5787 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया था।

Image

बिहार में राजस्थान के शराब तस्कर को जेल

Photo : iStock

बिहार के छपरा शराब कांड के बाद बीजेपी समेत लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान नीतीश सरकार को घेरने में लगे हैं। इसी बीच बिहार के भभुआ की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को राजस्थान के एक तस्कर को बिहार में शराब सप्लाई करने आरोप में 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। दोषी राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले दिनेश कुमार है। जिसे बिहार की दुर्गावती पुलिस ने इस साल 7 सितंबर को बिहार-उत्तर प्रदेश की सीमा पर 5,787 लीटर भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) के परिवहन के आरोप में गिरफ्तार किया था।

एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक दिनेश कुमार गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जांच पूरी की और 7 नवंबर को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) सुनील कुमार चौबे की विशेष आबकारी अदालत में चार्जशीट दायर की गई और त्वरित सुनवाई की सिफारिश की। आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए और 15 नवंबर 2022 को मुकदमा शुरू हुआ। अभियोजन पक्ष के कम से कम 6 गवाहों की जांच के बाद अदालत ने दिनेश कुमार को बिहार निषेध और आबकारी अधिनियम की धारा 30A के तहत शराब के अवैध परिवहन और वितरण का दोषी पाया, (धारा 30A आजीवन कारावास की अधिकतम सजा का प्रावधान करती है)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शराब की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध लगाने के बाद 2016 से बिहार एक ड्राई राज्य है। यानी यहां शराब बनाना, खरीदना, बेचना और पीना मना है।

हाल ही में बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से करीब 70 लोगों की जान चली गईं। इस पर सियासत भी जमकर हो रही है। इस ट्रेजडी पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था पियोगे तो मरोगे। बीजेपी अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान भी नीतीश कुमार को लगातार निशाने पर ले रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया और कहा कि मैं अपने प्रदेश बिहार को बचाने की गुहार लेकर इस सदन में आया हूं। जहरीली शराब के चलते एक के बाद एक मौत से बिहार में हत्याओं की एक सीरीज शुरू हो गई है। लेकिन इसके बावजूद महागठबंधन के नेता इस विषय पर खामोश हैं क्योंकि इसमें वो भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मैं मांग करता हूं कि केंद्र सरकार इस मामले में स्वत: संज्ञान ले और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi News: त्योहारों में नहीं चलेगा मिलावट का खेल! दिल्ली में 508 किलो नकली पनीर किया गया नष्ट, जांच के लिए भेजे गए 22 सैंपल

Delhi News: त्योहारों में नहीं चलेगा मिलावट का खेल! दिल्ली में 508 किलो नकली पनीर किया गया नष्ट, जांच के लिए भेजे गए 22 सैंपल

दिल्ली में साहित्य के जरिए भारतीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की नई कार्यसमिति का हुआ ऐलान

दिल्ली में साहित्य के जरिए भारतीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की नई कार्यसमिति का हुआ ऐलान

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन! मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, हाइजीन को लेकर गिरी गाज

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन! मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, हाइजीन को लेकर गिरी गाज

सुकमा में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सुकमा में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सस्पेंड किए गए BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश सिंह, 'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' बयान पर सीएम सम्राट का एक्शन

सस्पेंड किए गए BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश सिंह, 'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' बयान पर सीएम सम्राट का एक्शन