पटना

पर्दे के पीछे रहकर राजद को बदलने वाला शख्स! कौन है जो दे रहा है तेजस्वी की राजनीति को धार?

आज आरजेडी न केवल बिहार की सबसे बड़ी पार्टी है, बल्कि युवाओं के बीच उसकी नई पहचान बनी है। इसमें तेजस्वी के सहयोगी संजय यादव की भूमिका अहम मानी जाती है। तेजस्वी यादव की राजनीति की दृष्टि को तकनीकी, रणनीतिक और भविष्यवादी बनाने में संजय यादव की भूमिका अहम मानी जाती है।

Image

तेजस्वी यादव के साथ संजय यादव (फोटो- raosanjayydv)

बिहार में लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पिछले कुछ सालों में बदली दिखी है, पटना से लेकर दिल्ली तक उसके नेताओं में और रणनीति में बड़ा बदलाव दिखा है, लालू यादव के सामाजिक समीकरण के साथ-साथ अब राजद युवाओं पर भी फोकस करती दिख रही है, ये बदलाव तेजस्वी की राजनीति में एंट्री के साथ ही दिखने लगी थी, लेकिन इस बदलाव के पीछे एक और नाम की चर्चा होती रही है। कहा जाता है राजद की छवि को बदलने में संजय यादव का बड़ा हाथ है, जिन्हें तेजस्वी ही अपनी पार्टी में लेकर आए थे।

जन्म हरियाणा में लेकिन राजनीतिक पकड़ बिहार में

24 फरवरी 1984 को हरियाणा के नांगल सिरोही गांव में जन्मे संजय यादव ने कंप्यूटर साइंस और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। 2007 में भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की उपाधि लेने के बाद उन्होंने दिल्ली की बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम किया। डेटा एनालिसिस और मैनेजमेंट में उनकी दक्षता ने उन्हें राजनीति के तकनीकी पहलुओं को समझने में मदद दी। यहीं से वो राजद की ओर मुड़े और फिर बिहार को अपनी राजनीतिक जमीन बना ली।

राजनीति में प्रवेश और तेजस्वी से रिश्ता

दिल्ली में उनकी मुलाकात तेजस्वी यादव से तब हुई जब तेजस्वी क्रिकेट खेला करते थे। संजय ने कुछ समय अखिलेश यादव (समाजवादी पार्टी) के साथ भी काम किया। 2012 में वे औपचारिक रूप से आरजेडी से जुड़े और 2015 तथा 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में पार्टी की रणनीति बनाने में अहम भूमिका निभाई। आज वे तेजस्वी के सबसे करीबी सहयोगी और भरोसेमंद रणनीतिकार माने जाते हैं।

आरजेडी की नई पहचान में संजय की भूमिका

लालू प्रसाद यादव ने आरजेडी को सामाजिक न्याय की राजनीति से पहचान दिलाई थी। अब संजय यादव ने इसमें डिजिटल और विकास का एजेंडा जोड़कर पार्टी की छवि बदलने में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने सोशल मीडिया को हथियार बनाया और फेसबुक, ट्विटर से लेकर जमीनी स्तर पर डिजिटल अभियान के जरिए आरजेडी को युवाओं तक पहुंचाया। दिल्ली और देशभर के विश्वविद्यालयों में आरजेडी की मौजूदगी मजबूत करने में भी उनकी भूमिका रही है। संजय यादव ने आरजेडी के भीतर विभिन्न विचारधाराओं, पीढ़ियों और वर्गों को जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका मानना रहा कि पार्टी तभी मजबूत होगी जब हर कार्यकर्ता अपने को संगठन से जुड़ा और सम्मानित महसूस करेगा। राजद के अधिकतर नेता संजय के सियासी पैंतरे का लोहा मानते हैं। संजय यादव आमतौर पर पर्दे के पीछे रहकर काम करते रहे हैं।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'