पटना

Bihar rain Alert: बिहार में हो रही जमकर बारिश, इलाकों में भरा पानी; कई जिलों में रेड अलर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 23, 2023, 10:44 PM IST

Bihar rain Alert: बिहार में लगातार हो रही बारिश ने शनिवार को राज्य के कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं।

Image

बिहार में भारी बारिश की चेतावनी

Photo : PTI

Bihar rain Alert: बिहार के कई जिलों में लगातार तो कहीं पर रुक-रुक कर बारिश हो रही है। हाल ये है कि कई इलाकों में पानी भर आया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।

निचले इलाके में बाढ़ जैसे हालात

बिहार में लगातार हो रही बारिश ने शनिवार को राज्य के कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, राज्य के कुछ इलाकों में पिछले 24 घंटों में 120 मिलीमीटर (मिमी) से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है जबकि पूरे राज्य में 720 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।

इन जिलों में रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मधुबनी, सुपौल और अररिया जिले में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जबकि छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

समस्तीपुर में सबसे ज्यादा

राज्य में सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में समस्तीपुर में सबसे ज्यादा 179.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जिसके बाद वैशाली (128 मिमी) और बेगुसराय (127.5 मिमी) में बारिश हुई है।

सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके

अधिकारियों के मुताबिक, भारी बारिश की वजह से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। अररिया, मधेपुरा, सहरसा, जमुई, कटिहार और बांका जिले के निचले इलाके बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article