पटना

बिहार में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 3 डिब्ले, लखीसराय-किउल डाउन लाइन पर आवागमन प्रभावित

दानापुर डिविजन अंतर्गत किऊल जंक्शन पर मालगाड़ी तीन डिब्बे पटरी से उतरने से आवागमन बाधित हो गया है। ट्रैक के मरम्मतीकरण का कार्य जारी है।​

Image

लखीसराय- किउल डाउन लाइन पर मालगाड़ी डिरेल

लखीसराय : पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर डिविजन अंतर्गत किऊल जंक्शन पर मंगलवार की सुबह एक मालगाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई। मालगाड़ी की तीन बोगियां ट्रैक से नीच उतर गईं। जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी में सीमेंट लोड है। बताया जा रहा है कि गाड़ी को खाली करने के लिए किऊल यार्ड में ले जाया जा रहा था। इस हादसे के बाद लखीसराय- किउल रेलखंड के डाउन लाइन पर आवागमन प्रभावित हुआ है।

पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर डिविजन अंतर्गत किऊल जंक्शन पर मालगाड़ी तीन डिब्बे डिरेल हुए हैं। रेलवे अधिकारी ने बताया कि मालगाड़ी की तीन बोगी के पहिया क्षतिग्रस्त होने के चलते यह दुर्घटना हुई है। दानापुर डिविजन से घटना स्थल पर अधिकारी पहुंचे हैं। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर डिविजन से डीआरएम सहित टेक्नीशियन दुर्घटना स्थल पर मौजूद है। ट्रैक के मरम्मतीकरण का कार्य जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी डाउन लाइन पर आ रही थी। ट्रेन के बीच से ही तीन बोगी ट्रैक से नीचे उतर गईं। हालांकि, बड़ी दुर्घटना टल गई। गनीमत थी कि दिन का समय नहीं था वरना जानमाल का नुकसान भी हो सकता था। क्योंकि सीमेंट लोड करने और उतारने के लिए यहां पर बड़ी संख्यां में मजदूर रहते हैं। किउल रेलवे स्टेशन में रेलवे अधिकारियों ने कहा कि शीघ्र ही यार्ड से क्षतिग्रस्त मालगाड़ी के डब्बा को हटाकर आवागमन को सुगम कराया जाएगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article