पटना

Munger: जीवनदाता ही बना औलाद का हत्यारा; शराबी बेटे और बाप के बीच का विवाद बना खूनी मंजर

बिहार के मुंगेर जिले के बहादुरपुर गांव में एक पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। घटना शराब के नशे में हुई झगड़े के दौरान सामने आई। पिता ने अपनी रक्षा करते हुए बेटे पर चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Image

पिता ने शराबी बेटे की हत्या की

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Munger Father Son Conflict: बिहार के मुंगेर जिले के बहादुरपुर गांव में सोमवार रात एक दुखद घटना हुई, जिसमें पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। घटना के अनुसार, 25 वर्षीय नीतीश कुमार शराब के नशे में घर लौटे और अपने पिता विंदेश मंडल उर्फ कालू मंडल और छोटे भाई लालू कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब पिता ने अपने बेटे को रोकने की कोशिश की, तो नीतीश ने चाकू निकालकर उस पर वार करने का प्रयास किया।

जानकारी के मुताबिक, इसके बाद विंदेश ने चाकू छीनकर नीतीश के पेट में घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल नीतीश को परिजन पहले बरियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए और फिर उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नीतीश की मौत के बाद, विंदेश मंडल मंगलवार सुबह बरियारपुर थाना जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है और विंदेश मंडल को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article