ECI ने बताया बिहार में दो चरणों में होंगे चुनाव; जानें चुनाव आयोग के प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो चुका है, जिसे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सार्वजनिक किया। आइए जानते हैं क्या रही प्रेस कॉन्फ्रेंस में 10 खास बातें।

Election Commision Press Conference Summary: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखें आ चुकी हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तारीखों का एलान कर दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में होगा और मतगणना की तारीख 14 नवंबर तय की गई है। आज मुख्य चुनाव आयुक्त के प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या खास बातें रहीं आइए जानते हैं।

(1) 22 साल बाद बड़े बदलावों के साथ बिहार चुनाव

CEC ज्ञानेश कुमार ने इस बार के बिहार चुनाव को ‘मदर ऑफ ऑल इलेक्शन’ करार दिया। 22 साल बाद मतदाता सूची में व्यापक शुद्धिकरण हुआ है और 17 नए प्रयोग किए जा रहे हैं। आधुनिक टेक्नोलॉजी, सख्त निगरानी और व्यापक तैयारियों के साथ इस बार का चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रहा है।

End of Feed