पटना

Patna Firing News : पटना में अपराधियों का तांडव, बीजेपी नेता के घर की फायरिंग, दहशत में परिवार

Patna BJP Leader Naval Kishor Sahni Firing News Updates: पटना सिटी के मेहंदीगंज में फायरिंग का मामला सामने आय़ा है, बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता नवल किशोर साहनी के घर पर गोलीबारी की गई है।

Patna BJP Leader Naval Kishor Sahni Firing Video: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव जारी है इसी क्रम में पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र निवासी बीजेपी नेता के घर पर बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना की सूचना पर पहुंची पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

बताया जाता है कि नवल किशोर साहनी 1995 से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए है और अभी फिलहाल पटना के संगठन जिला मंत्री है।

हालांकि फायरिंग की इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ, बीजेपी नेता द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पटना में एक बिजनेसमैन की हत्या कर दी थी

गौर हो कि अभी 27 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना में एक बिजनेसमैन पर कुछ आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक बिजनेसमैन की हत्या कर दी थी, पटना शहर में सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शाहगंज इलाके में एक जमीन कारोबारी की हत्या की घटना सामने आई, कारोबारी की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और हत्या के मामले की जांच शुरू की गई।

कारोबारी की हत्या करने के लिए उस पर ताबड़तोड़ गोली चलाई

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कारोबारी की पहचान नीरज कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कारोबारी की हत्या करने के लिए उस पर ताबड़तोड़ गोली चलाई थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!