पटना

Murder in Patna: क्राइम सिटी पटना में फिर दिल दहला देने वाली घटना, सरेआम युवक की गोली मारकर हत्या

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 28, 2022, 04:27 PM IST

Patna Police: पटना में एक बार फिर से अपराध तेजी से बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में हत्या एवं हत्या के प्रयास की आधा दर्जन से अधिक घटनाएं हुई हैं। किसी भी मामले में पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है। अब शहर के गौरीचक थाना क्षेत्र में वार्ड सदस्य के बेटे की हत्या कर दी गई है। ग्रामीणों ने पुलिस को कॉल करके सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

Image

पटना में तेजी से बढ़ रहा अपराध।

KEY HIGHLIGHTS
  • राजधानी के गौरीचक थाना क्षेत्र अंतर्गत सुढ़िया गांव की घटना
  • मृतक की पहचान सुढ़िया गांव निवासी वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेजा

Patna News: पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हत्या जैसे जघन्य अपराध आए दिन सरेआम हो रहे हैं। राजधानी में ही सुशासन का असर खत्म होता दिख रहा है। सोमवार की दोपहर गौरीचक थाना क्षेत्र अंतर्गत सुढ़िया गांव में वार्ड सदस्य के बेटे की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुढ़िया गांव में रहने वाले वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। अपराधियों ने वीरेंद्र को गोलियों से भून डाला, जिस वजह से मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

इधर, ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस को कॉल करके सूचना दी। इस पर आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक सभी अपराधी भाग निकले। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल (एनएमसीएच) भेज दिया है। वहीं, हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

रंजिश में हत्या को दिया गया अंजाम

सुढ़िया गांव के लोगों का कहना है कि हत्या को चुनावी रंजिश में अंजाम दिया गया है। वार्ड सदस्य के पद पर चुनाव लड़े जाने को लेकर पंचायत चुनाव के दौरान दो परिवारों में विवाद हुआ था। उसी विवाद को लेकर अब हत्या को अंजाम दिया गया है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इस हत्या के बाद पीड़ित परिवार भी बदले की आग में जल रहा है। इस कारण में खूनी संघर्ष शुरू होने की पूरी आशंका है।

एक दिन पहले भी गौरीचक में हुई थी हत्या

गौरीचक थाना क्षेत्र में रविवार को भी हत्या को अंजाम दिया गया था। यहां के बाली गांव में पत्नी ने तकिए से मुंह दबाकर अपने पति की हत्या कर दी थी। हत्या को अंजाम देने के बाद महिला अपने बच्चे को लेकर फरार हो गई। परिवार वाले जब घंटों बाद कमरे में गए तो पप्पू को मृत देखा। गौरीचक पुलिस का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि पप्पू की उसकी पत्नी कविता के साथ अक्सर लड़ाई हुआ करती थी। कविता शहर में रहना चाहती थी, जबकि पप्पू अपने गांव में ही रहना चाहता था। इस बात पर दोनों अक्सर झगड़ते थे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article