पटना

Saharsa News: खुखमा घाटी में होगा सड़क निर्माण? अपर मुख्य सचिव तक पहुंची बात

बिहार के सहरसा के नौहट्टा प्रखंड के अंतर्गत स्थित चुटिया-अधौरा-खुखमा घाट की सड़क, जो रोहतास और कैमूर जिलों को जोड़ती है, के निर्माण की मांग की गई है।

Image

(फाइल फोटो)

सहरसा : बिहार में सड़कों के निर्माण को लेकर काम तेजी से किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व विधायक ललन पासवान ने राज्य के अपर मुख्य सचिव पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन विभाग से मुलाकात कर चुटिया-खुखमा-अधौरा सड़क और अकबरपुर-यदुनाथपुर सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की है। उन्होंने एक पत्र में बताया कि नौहट्टा प्रखंड के अंतर्गत आने वाली यह सड़क, जो रोहतास और कैमूर जिलों को जोड़ती है, वन विभाग की लापरवाही के कारण वर्षों से बंद है। इस सड़क का निर्माण अंग्रेजों के शासन में किया गया था, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होती थी।

खुखमा घाटी सड़क की मांग

हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक, पहले इस सड़क पर ट्रैक्टर और जीप चलती थीं, लेकिन अब यह सड़क जर्जर हो चुकी है और पहचान बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। ललन पासवान ने बताया कि जब रोहतास उद्योग समूह चालू था, तब चुटिया से अधौरा जाने के लिए खुखमा घाटी सड़क का उपयोग होता था। उस समय चूना पत्थर के परिवहन के लिए मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन चलती थी। लेकिन अब सड़क की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर मरम्मत कराई, लेकिन बारिश में बिछाई गई सामग्री बह जाती है। इस स्थिति को देखते हुए, पूर्व विधायक ने अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई की अपील की है। इस रोड के बनने से काफी सहूलियत होगी और लोगों का सफर काफी आसान होगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article