पटना

Chardham Yatra: बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा, चार और यात्रियों की गई जान, मृतकों की संख्या 150 पार

Chardham Yatra 2024: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान रविवार को चार और यात्रियों की मौत हो गई है। इनमें दो यात्रिओं की मौत यमुनोत्री धाम और दो की मौत बदरीनाथ में हुई। चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों के जान गंवाने का आंकड़ा 157 पहुंच गया है।

Image

चारधाम यात्रा (फोटो साभार - ट्विटर)

Chardham Yatra 2024: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को चार और यात्रियों की जान चली गई है। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार बदरीनाथ में दो यात्रियों की मौत हुई है और दो यात्रिओं की जान यमुनोत्री धाम में चली गई। इसी के साथ चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की मौत का आंकड़ा 157 पहुंच गया है।

केदारनाथ में सबसे अधिक मौत हुई

चारधाम यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा मौत केदारनाथ धाम में हुई। यहां पर जान गंवाने वाले यात्रियों की संख्या 73 हो गई है। वहीं बदरीनाथ में अब तक 38 यात्रियों की मौत हुई है। इसके अलावा गंगोत्री में 13 और यमुनोत्री में 29 यात्रियों की जान गई है।

पिछले साल मौत का आंकड़ा

पिछले साल चारधाम यात्रा के दौरान करीब 200 तीर्थयात्रियों की जान गई थी। साल 2023 में चारधाम यात्रा खत्म होने के बाद सरकार द्वारा आंकड़े जारी किए गए थे। जिसके अनुसार केदारनाथ में 96, बदरीनाथ में 33, यमुनोत्री धाम में 34, गंगोत्री धाम में 33, हेमकुंड साहिब में 7 और गौमुख ट्रैक में एक यात्री की मौत हुई थी। साल 2022 में चारधाम यात्रा के दौरान 232 यात्रियों ने जान गंवाई थी। जिसमें केदारनाथ धाम में 111, बद्रीनाथ धाम में 58, यमुनोत्री धाम में 44, गंगोत्री में 15 और हेमकुंड साहिब में 4 लोगों की जान गई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article