Bihar Weather Today: बिहार में सुबह-शाम की गुलाबी ठंड का दौर जारी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते तापमान में कमी आई है, जिससे कारण सुबह और रात में हल्की ठिठुरन महसूस की जा रही है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान गिरकर 12 से 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में तापमान के और कम होने की संभावना है। ठंड के साथ प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सुबह के समय इतना घना कोहरा छाया रह रहा है कि कुछ कदम दूर का रास्ता भी सही से दिखाई नहीं दे रहा है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -
बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई कुहासा
बिहार में सर्द पछुआ हवाओं का प्रभाव देखने को मिल रहा है। इससे केवल ठंड ही नहीं बढ़ रही बल्कि कुहासा यानी कोहरा भी बढ़ने लगा है। स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। इस बीच आईएमडी के अनुसार, बिहार में जल्द ही कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी। विभाग का कहना है कि पछुआ हवाओं से दिन के समय मौसम साफ बना रहेगा, लेकिन शाम होते-होते मौसम में बदलाव आना शुरू हो जाएगा। शाम होते ही तापमान में गिरावट देखी जाएगी। तापमान में कमी आने के साथ ठंड और रात में ठिठुरन महसूस की जाएगी।
इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज बिहार के सीतामणी, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सुपौल, मधुबनी, शिवहर, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरनगर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुर, पूर्णिया और कटिहार में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
बिहार की राजधानी में गिरा तापमान
मौसम विभाग की रिपोप्ट के अनुसार, बिहार की राजधानी पटना में भी तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 22 से गिरकर 18 तक आ गया है। वहीं अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री तक दर्ज किया गया है। पटना के अलावा गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य जिलों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। कई जिलों का न्यूतनम तापमान 12 से 18 के बीच दर्ज किया जा रहा है।
