लखनऊ

UP Weather: यूपी में पैर पसार रही ठंड, पारा 12 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का, ये शहर झेल रहे प्रदूषण की मार

आज का मौसम यूपी, 18 November 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह उत्तरी यूपी में अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Image

यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में ठंड धीरे-धीरे पैर पसार रही है। तड़के सुबह और रात के समय सर्द हवाएं भी चलने लगी है। फिलहाल शहरों से ज्यादा ग्रामीण इलाकों में ठंड का एहसास हो रहा है। यूपी में हर दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान जहां 12 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। वहीं अधिकतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि अभी भी कुछ शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर दर्ज किया जा रहा है। लेकिन दिसंबर के करीब आते आते इन शहरों के तापमान में भी कमी आ रही है। इसके अलावा यूपी में घने कोहरे की भी शुरुआत हो गई है। आज उत्तरी यूपी में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में आज शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी यूपी में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं छिछले से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान उत्तरी यूपी में अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। यूपी में 19 से 23 नवंबर तक पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। साथ ही सुबह के समय कहीं-कहीं कोहरा भी छाया रह सकता है।

झांसी में रहा सबसे अधिक तापमान

मौसम विभाग की ओर से रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक तापमान झांसी का दर्ज हुआ। यहां का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री रहा। इसके अलावा प्रयागराज का 32.2 डिग्री, लखीमपुर खीरी का 26 डिग्री, गोरखपुर का 27.4 डिग्री, बरेली का 26.4 डिग्री, अलीगढ़ का 29 डिग्री, हरदोई 28.5 डिग्री और कानपुर सिटी का 30 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सबस कम न्यूनतम तापमान नजीबाबाद का 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। कानपुर सिटी का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री, चुर्क का 12.6 डिग्री, अयोध्या का 13 डिग्री, बस्ती का 14.5 डिग्री, प्रयागराज का 16 डिग्री, वाराणसी बीएचयू का 16 डिग्री और आगरा का 16.2 डिग्री तापमान रहा।

यूपी में प्रदूषण का हाल

उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने के साथ ही प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप के अनुसार आज सुबह 6 बजे गाजियाबाद का एक्यूआई 399, नोएडा का 384, ग्रेटर नोएडा का 364, लखनऊ का 246, बुलंदशहर का 352, हापुड़ का 380, मुजफ्फरनगर 265, मेरठ 315 और वृंदावन का 208 दर्ज किया गया। गौरतलब है कि 200 से 300 के बीच एक्यूआई को खराब, 300 से 400 के बीच बहुत खराब और 400 से ऊपर को गंभीर की श्रेणी में माना जाता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल