पटना

Bihar Weather Today: बिहार में बारिश पर ब्रेक, बढ़ा गर्मी का सितम; जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून कमजोर पड़ गया है। बारिश की कमी के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है।

Image

बिहार में आज झमाझम बरसेंगे मेघ

Photo : iStock

Bihar Weather Today: बिहार में बारिश का दौर थम गया है। सीजन की शुरुआत से ही बिहार में अच्छी बारिश नहीं हुई है। इस साल बिहार में सामान्य से 27 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। आम जनता के साथ सबसे अधिक परेशानी किसानों को झेलनी पड़ी। लेकिन अब बिहार में मानसून पर ब्रेक लग गया है। किसी भी जिले में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बारिश की कमी से प्रदेश का तापमान बढ़ रहा है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है। लेकिन इस बीच सुबह-शाम के मौसम में थोड़ी ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि इस साल बिहार में मानसून की विदाई देर से होगी, लेकिन उससे भी कोई लाभ नहीं है। क्योंकि बिहार में बारिश आंखमिचौली जो खेल रही है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

बिहार में मौसम का हाल

मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के किसी भी जिले में बारिश की संभावना बनती नजर नहीं आ रही है। विभाग ने बताया कि आज बिहार के कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना है। लेकिन इसको लेकर अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आने वाले दिनों में भी बारिश के कोई आसार नहीं है। बिहार का मौसम बिल्कुल साफ बना हुआ है और तेज धूप खिली हुई है।

पारा चढ़ने से बढ़ी गर्मी

मौसम विभाग की मानें तो बिहार में आने वाले 5 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसी स्थिति में तापमान में वृद्धि होगी। पारा चढ़ने के साथ गर्मी भी बढ़ेगी। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।

बिहार के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात

बिहार में बारिश की कमी से परेशान लोगों को अब बाढ़ का सामना भी करना पड़ रहा है। यूपी, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों में भारी बारिश होने के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिसका असर बिहार के कई जिलों में देखने को मिला है। पटना में गंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। घाट किनारे बसे लोगों के घरों तक गंगा का पानी आ गया है। यहां मंदिर और सड़कें जलमग्न हो गई हैं। छपरा एनएच 19 पर बाढ़ का पानी पहुंच गया है। सुपौल नदी भी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। वैशाली के राघोपुर दियारा क्षेत्र में गंगा का पानी पहुंच गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पलायन करना पड़ रहा है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article