आज का मौसम, 20 September 2024: बिहार में मानसूनी बारिश पर ब्रेक, दिल्ली-एनसीआर में मौसम रहेगा सुहावना; जानें अपने शहर का अपडेट
आज का मौसम, 20 September 2024: बिहार में मानसूनी बारिश पर ब्रेक, दिल्ली-एनसीआर में मौसम रहेगा सुहावना; जानें अपने शहर का अपडेट
राजस्थान में अगले दो हफ्ते में कैसा रहेगा मौसम?
पटना में कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी
कोलकाता में आज कैसा रहेगा मौसम?
मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में कितना रहा तापमान
राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना
राजस्थान में कुछ हिस्सों में मौसम विभाग ने अगले 36 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश से तापमान में कमी आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
हिमाचल में बारिश के कारण 32 सड़कों पर आवाजाही ठप
हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। यहां गुरुवार को हुई बारिश के बाद 32 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। इतना ही नहीं इस दौरान 25 बिजली आपूर्ति योजनाएं बाधित हो गई है।
भारी बारिश के कारण कानपुर में बाढ़ का खतरा
भारी बारिश के कारण गंगा नदी के साथ पांडु नदी भी उफान पर है। यहां गंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। बता दें कि 24 घंटे में करीब 21 सेमी जलस्तर और बढ़ा है। कानपुर बैराज पर बढ़ते दबाव को देखते हुए गुरुवार को करीब 3,87,177 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
दिल्ली में फिर शुरू होगा बारिश का दौर
दिल्ली में भारी बारिश के कारण त्रिलोकपुरी में धंसी सड़क
राजस्थान के पूर्वी जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने राजस्थान के पूर्वी जिले में अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना जताई है। जहां पूर्वी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहेगा। विभाग ने बताया कि अब राज्य में बारिश की गतिविधियों कम होने लगेगी, क्योंकि मानसून की वापसी करीब आ गई है।
देहरादून में बारिश की संभावना
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हल्की बारिश संभावना जताई गई है। विभाग ने यहां वज्रपात और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी, जिससे मौसम खुशनुमा हो जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और चंबा में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई है। बारिश से यहां मौसम सुहावना हो जाएगा।
बिहार में मानसूनी बारिश पर लगा ब्रेक
बिहार में बारिश का दौर थम सा गया है। यहां मानसून की वापसी हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं बन रही है। यही कारण है कि कहीं भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
मध्य प्रदेश के 8 जिलों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के केवल 8 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में खरगोन, बुरहानपुर, बैतूल, सिवनी, सागर, श्योपुर कलां, मुरैना और ग्वालियर शामिल है। यहां गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
