पटना

बिहार का मौसम 26-July-2025: बिहार में मौसम ने बदली करवट, बारिश का सिलसिला शुरू; कई जिलों में अलर्ट जारी

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26-July-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में शुक्रवार से मौसम ने करवट ली है। कई जिलों में रुक-रुककर बारिश और ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दी है। 26 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी है। पटना में भी बारिश जारी है जबकि पूर्वी बिहार में मानसून कम सक्रिय रहेगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज बिहार का मौसम।

Image

बिहार में फिर शुरू हुआ बारिश का दौर

Photo : Times Now Digital

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26-July-2025: शुक्रवार से बिहार में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सुबह से ही राज्य के कई जिलों में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिससे किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है।लगातार हो रही बारिश और ठंडी हवाओं के कारण आम लोगों को भी उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है।

26 जिलों में बारिश और ठनका का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज, शनिवार को राज्य के कुल 26 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इनमें दक्षिण बिहार के औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जैसे जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। साथ ही, इन इलाकों में गरज-तड़क और आकाशीय बिजली गिरने की भी प्रबल संभावना जताई गई है। पश्चिमी और मध्य बिहार के जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों से खुले इलाकों में सावधानी बरतने की अपील की गई है।

पटना में आज भी बारिश के आसार

राजधानी पटना में भी शनिवार को एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को भी शहर के विभिन्न इलाकों में मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई थी, जिससे अधिकतम तापमान में 4.2°C और न्यूनतम तापमान में 2.7°C की गिरावट आई थी। बीते 24 घंटों में राजधानी में कुल 15 मिमी बारिश दर्ज की गई।

पूर्वी बिहार में कम सक्रिय रहेगा मानसून

शनिवार को कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार के जिलों में मानसून की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम सक्रिय रहने के आसार हैं। हालांकि, राज्य के अन्य हिस्सों में बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। लगातार बारिश और ठंडी हवाओं से बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम राहत भरा रहने की संभावना है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारी author

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ... और देखें

End of Article