लखनऊ

यूपी का मौसम 26-July-2025: यूपी में मेहरबान हुआ मानसून, कई जिलों में अलर्ट; जानें कबतक चलेगा बारिश का दौर

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26-July-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को झमाझम बारिश से गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज यानी 26 जुलाई से अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लखनऊ में येलो अलर्ट है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज यूपी का मौसम।

Image

आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Photo : Times Now Digital

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26-July-2025: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई। शाम के समय हुई इस बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 जुलाई को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कई जगह गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है, जिससे मानसून की सक्रियता बनी रहेगी।

इन जिलों में आएगी बारिश

बांदा, चित्रकूट, आगरा, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा पीलीभीत, झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर और महोबा में भी भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके साथ बलिया, कानपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर और प्रयागराज जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी लखनऊ में आज पारा अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 28 डिग्री तक रहेगा। आज मौसम विभाग ने शहर में हल्के बादलों के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। मौसम के हालात देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

कब तक चलेगा सिलसिला

मौसम विभाग ने आज, शनिवार से प्रदेश के दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 27 जुलाई को बारिश कम होने की संभावना है लेकिन 28 और 29 जुलाई को फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बरसात ने गर्मी से राहत दी है और किसानों के लिए भी यह अच्छा संकेत है। हालांकि तेज बारिश के कारण जलभराव और बाकी परेशानियां भी हो सकती हैं। इसलिए प्रशासन और जनता दोनों को सतर्क रहकर सुरक्षित रहने की आवश्यकता है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article