पटना

Bihar Weather: बिहार में सर्दी ने बढ़ाई रफ्तार, कोहरे की चादर में लिपटे कई जिले: शपथ ग्रहण वाले दिन कैसा रहेगा पटना का मौसम

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-November-2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में आज मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में आज पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ आज 20 से 22 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। ऐसे में आज बिहार का मौसम कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं:

Image

आज बिहार का मौसम

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-November-2025: बिहार में ठंड का मौसम जारी है। ग्रामीण इलाकों में लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। जिसके कारण लोगों ने रात में अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है। इस बीच कई इलाकों में घना कोहरा भी पड़ने लगा है। बुधवार को भी कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। जिससे विजिबिलिटी पर भी प्रभाव पड़ा। सबसे खराब स्थिति गयाजी में रही, यहां की विजिबिलिटी 600 मीटर तक दर्ज हुई। बीते दिन हवा की रफ्तार में कमी आने से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। हालांकि अगले 48 घंटों में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आज बिहार में मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह पर पटना और अन्य जिलों में कैसा मौसम रहेगा, आइए जानते हैं:

बिहार में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय कई जगहों पर मध्यम से घना कोहरा भी छाया रह सकता है। लेकिन आज कहीं भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। गुरुवार को बिहार में अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। न्यूनतम तापमान भी 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पटना में आज कैसा रहेगा मौसम

पटना में आज मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। पटना समेत जहानाबाद, बेगूसराय, नालंदा समेत कई जिलों में हवा की रफ्तार कम होने की संभावना है। जिससे कोहरा बढ़ सकता है। सबसे अधिक कोहरा गयाजी में दर्ज किया गया। अब कोहरे के साथ ही ओस भी पड़ना तेज हो गई है। आज पटना में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

बिहार में औरंगाबाद में रहा सबसे कम पारा

बिहार में पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान पूर्णिया में सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ। यहां का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान औरंगाबाद में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को पूरे बिहार में अधिकतम तापमान 25.5 से 31.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 12.2 से 19.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दरज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!