बिहार की राजधानी पटना में एक लॉ स्टूडेंट की छात्रा से गुरु दक्षिणा में उसके सीनियर ने उसकी इज्जत ही मांग ली। लड़की किसी तरह से उसके चंगुल से बच निकली और चिल्लाते हुए घर से भाग गई।
गुरु दक्षिणा में इज्जत
पीड़िता आरोपी सीनियर एडवोकेट के यहां इटर्न कर रही थी। उसके साथ रहकर कानून की बारिकियां सीख रही थी। इसी क्रम में इंटर्नशीप के अंतिम दिन वकील ने गुरु दक्षिणा के बहाने उसकी इज्जत लूटनी चाही। जिसके लिए छात्रा ने मना कर दिया और वहां से भाग निकली।
काफी समय से थी नजर
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि इंटर्नशीप के आखिरी दिन आरोपी ने पीड़िता को जल्दी बुलाया था। पटना के पटेल नगर में आरोपी ने अपना घर बना रखा है, घर के ऊपर ही एक फ्लैट में दफ्तर भी बनाया हुआ है। वहीं वो छात्रा के साथ काम करता था। इंटर्नशीप खत्म होने के एक दिन पहले आरोपी ने छात्रा को फोन करके अगले दिन जल्दी आने को कहा था। छात्रा जब पहुंची तो उसके दोस्त को पहले नीचे भेज दिया फिर उससे प्यार का इजहार करने लगा।
जब की गंदी हरकत
आरोपी वकील ने छात्रा से कहा कि वो बहुत सुंदर है, यही कारण है कि वो उसे रोज देर तक रोके रखता है। आरोपी ने जबरदस्ती लड़की को अपने पास बैठा लिया, लड़की ने जब आपत्ति जताई तो उसने उसे I Love You कहते हुए प्यार की बात करने लगा। इसके बाद उसे बेडरूम की तरफ खींचते हुए ले जाने लगा। लड़की ने जब मना किया तो आरोपी ने कहा कि यही गुरुदक्षिणा है। पीड़िता किसी तरह से फोन का बहाना बनाकर वहां से चिल्लाते हुए भाग निकली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
