पटना

Bihar News: बिहार में शख्स और लड़की को निवस्त्र करके भीड़ ने पीटा, वीडियो वायरल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 22, 2023, 12:41 AM IST

Bihar News: वीडियो के पुलिस के संज्ञान में आने के बाद इसकी जांच की गई तो यह वीडियो तेघड़ा थाना के पकठौल गांव का पाया गया। बताया गया कि किशन देव चौरसिया कीर्तन भजन करने का काम करता है और गांव में हारमोनियम भी सिखाता है।

Image

आपत्तिजनक हालत में लड़की के साथ मिला अधेड़ ग्रामीणों ने की पिटाई

Photo : Twitter

Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिले के तेघड़ा क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है। एक अधेड़ व्यक्ति और लड़की को निर्वस्त्र कर पीटने का आरोप ग्रामीणों पर लगा है। पुलिस के मुताबिक, तेघड़ा क्षेत्र में अधेड़ और लड़की को निर्वस्त्र करने का वीडियो वायरल हो रहा था।

लड़की के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

वीडियो के पुलिस के संज्ञान में आने के बाद इसकी जांच की गई तो यह वीडियो तेघड़ा थाना के पकठौल गांव का पाया गया। बताया गया कि किशन देव चौरसिया कीर्तन भजन करने का काम करता है और गांव में हारमोनियम भी सिखाता है। पुलिस के मुताबिक, किशन देव का पड़ोस में ही रहने वाली लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की हारमोनियम सीखने के बहाने किशन देव के घर आती-जाती थी। 20 जुलाई की रात भी लड़की घर से हारमोनियम सीखने की बात कहकर किशन देव के घर पहुंची।

आपत्तिजनक हालत में मिले

इसके बाद ग्रामीण चौरसिया के घर में घुसे तो दोनों को आपत्तिजनक हालत में पाया। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर कपड़े फाड़ डाले और जमकर पिटाई की। कुछ ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल साइट पर वायरल कर दिया। बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता का महिला थाना प्रभारी द्वारा बयान दर्ज किया जा रहा है। उसकी चिकित्सकीय जांच भी कराई जाएगी।

केस दर्ज

उन्होंने कहा कि इसके बाद बयान के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई होगी। वीडियो में मारपीट और अभद्र व्यवहार करते दिख रहे लोगों की पहचान की जाएगी और उनकी भी गिरफ्तारी तय की जाएगी। ग्रामीणों से बातचीत कर मामले की जांच की जाएगी।

End of Article