पटना

शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, किशोर कुणाल को पद्मश्री सम्मान; लोकगायिका के बेटे बोले- मां की याद आ रही है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक्स पर साझा किए गए एक पोस्ट में डॉ. शारदा सिन्हा को लोक संगीत की प्रतिष्ठित हस्ती के रूप में सम्मानित किया। उन्होंने ने कहा कि उनकी गायकी समाज की विविधताओं को उजागर करती है और उनके गीतों की पवित्रता व गूंज विशेष रूप से छठ पर्व को दिव्य रूप से संवारती है।

Image

बिहार कोकिला शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण का सम्मान

Photo : Twitter

Padma Vibhushan Sharda Sinha : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में 68 विभूतियों को पद्म सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर बिहार की प्रसिद्ध लोकगायिका, बिहार कोकिला शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण प्रदान किया गया, जिसे उनके पुत्र डॉ. अंशुमान सिन्हा ने स्वीकार किया। लोक और छठ गीतों के क्षेत्र में उनके अपूर्व योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया।

इस मौके पर बिहार कोकिला शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने भावनात्मक रूप से व्यक्त किया कि उनकी मां की उपलब्धियों पर उन्हें अत्यंत गर्व है, क्योंकि उन्होंने अपना सारा जीवन लोक संगीत को समर्पित किया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मां का भौतिक रूप से अनुपस्थित होना उनके लिए दुखदाई है, लेकिन उनकी प्रेरणा हमेशा उनके साथ रहेगी। राष्ट्रपति ने कहा कि शारदा सिन्हा की गायकी समाज के अलग-अलग पहलुओं को दिखाती है और उनके गीत पवित्र हैं।

इसके साथ ही, आरा के भीम सिंह भवेश को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने मुसहर जाति के बच्चों को शिक्षा की ओर प्रेरित करने और उनके लिए पुस्तकालय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही, महावीर मंदिर ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी स्व. किशोर कुणाल को भी पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके पुत्र सायण कुणाल ने प्राप्त किया।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article