पटना

Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश का कहर; 26 जिलों में IMD का अलर्ट जारी, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 3 July पटना, मुजफ्फरपुर , भागलपुर और गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: इन दिनों बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। झारखंड और उड़ीसा में बने लो प्रेशर सिस्टम की वजह से बिहार में लगातार बादल छाए हुए हैं और कई जिलों में मूसलाधार वर्षा दर्ज की गई है। इसके चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बनते जा रहे हैं। मौसम विभाग ने राज्य के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Image

बिहार में आज का मौसम

Photo : Times Now Digital

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 3 July 2025: बिहार में इन दिनों बरसात का दौर जारी है। जानकारी के मुताबिक, झारखंड और उड़ीसा में बने लो प्रेशर सिस्टम के कारण इन दिनों बिहार में मानसून सक्रिय और मजबूत बना हुआ है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और पटना, मुंगेर, भागलपुर समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।

रोहतास जिले में स्थित महादेव खोह जलप्रपात में अचानक पानी का स्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे वहां मौजूद लोग अपनी-अपनी दुकानें छोड़कर जान बचाने के लिए भागने लगे। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के 26 जिलों में आज बारिश की संभावना है। विशेष रूप से दक्षिण बिहार के चार जिलों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही वज्रपात (आकाशीय बिजली) की भी आशंका बनी हुई है। 4 और 5 जुलाई के दौरान राज्य के कई जिलों में तेज और लगातार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि कैमूर (भभुआ), रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, जमुई, शेखपुरा और लखीसराय जिलों में अधिकतर स्थानों पर मध्यम वर्षा (65 मिमी तक) और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा (65 मिमी से अधिक) हो सकती है।

बिहार में तापमान का हाल

बिहार के प्रमुख शहरों में अगर तापमान की बात करें तो, पटना में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 74 रहा। मुजफ्फरपुर में तापमान 34.0/28.0 डिग्री सेल्सियस रहा और AQI 38 मापा गया, जो बेहतर वायु गुणवत्ता को दर्शाता है। गया में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं AQI 52 रहा। पूर्णिया का तापमान 34.0/26.9 डिग्री और AQI 36 रहा, जो साफ हवा का संकेत देता है। भागलपुर में तापमान 33.6/26.6 डिग्री और AQI 61 दर्ज किया गया। कुल मिलाकर, अधिकतर शहरों में मौसम गर्म व उमस भरा रहा, जबकि वायु गुणवत्ता सामान्य से बेहतर रही।

बिहार के इन जिलों में रहेगा अलर्ट

बिहार के कई जिलों में अगले कुछ घंटों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, गया, लखीसराय, बेगूसराय, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया सहित सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतर क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। खासतौर पर कैमूर, रोहतास, कटिहार और किशनगंज में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। IMD पटना के अनुसार, दक्षिण झारखंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। वहीं, मानसून की द्रोणिका समुद्र तल से होते हुए बीकानेर, बनस्थली, शिवपुरी, सिधि, चाईबासा और दीघा से होकर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है, जिससे मानसून को और अधिक सक्रियता मिल रही है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article