Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 09 September 2025: बिहार में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। यह दौर अगले कुछ दिनों तक राज्य को ठंडक पहुंचाता रहेगा। उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और दक्षिण ओडिशा के आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसके कारण कारण राज्य में काले बादलों की आवाजाही के साथ झमाझम बारिश दर्ज की जा रही है। कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, करीब 15 जिलों में मौसम की बेरुखी से उमस ने हाल बेहाल कर रखा है।
मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ जिलों में बारिश का दौर थमने से उमस और गर्मी परेशान कर रही है। हालांकि, अधिकांश जिलों में मध्यम हवाओं के साथ बूंदाबांदी से राहत है। आईएमडी की मानें तो 13 सितंबर तक राज्य के अलग-अलग भागों में हल्की से भारी बारिश दर्ज की जाएगी। अगले 24 घंटों के दौरान 25 जिलो में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ ठनका गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। उधर, यूपी और नेपाल की ओर से आ रहे पानी के कारण गंगा समेत कई छोटी बड़ी नदियां उफान पर हैं।
| शहर का नाम | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| पटना | 35 डिग्री सेल्सियस | 28 डिग्री सेल्सियस |
| गया | 28 डिग्री सेल्सियस | 32 डिग्री सेल्सियस |
| मुजफ्फरपुर | 28 डिग्री सेल्सियस | 34 डिग्री सेल्सियस |
| वैशाली | 28 डिग्री सेल्सियस | 34 डिग्री सेल्सियस |
| पूर्णिया | 27 डिग्री सेल्सियस | 34 डिग्री सेल्सियस |
| दरभंगा | 28 डिग्री सेल्सियस | 34 डिग्री सेल्सियस |
| भागलपुर | 28 डिग्री सेल्सियस | 35 डिग्री सेल्सियस |
राजधानी पटना में सूरज की मौजूदगी से उमस और गर्मी से हाल बेहाल है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, रात्रि के वक्त मौसम के ठंडा होने और ओस की वजह से गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है। शहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपसा दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। वैशाली में झमाझम बारिश से तापमान काफी कमी आई। किशनगंज में करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं दर्ज की गई।
बिहार के इन जिलों में बड़ा अलर्ट
अररिया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, नालंदा, गोपालगंज, अररिया, मधुबनी, वैशाली, किशनगंज, नवादा, समस्तीपुर, रोहतास, सुपौल, गयाजी, जमुई, नवादा, मधेपुरा, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया और भागलपुर में अच्छी खासी बारिश की संभावना है। इन जिलों में वज्रपात का बड़ा अलर्ट है।
