पटना

बिहार में बाढ़ का खतरा! लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, बक्सर से भागलपुर तक अलर्ट

बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोत्तरी होने की चेतावनी जारी की गई है। दरअसल हिमाचल और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश के कारण पानी का प्रवाह तेजी से यूपी होते हुए बिहार की सीमा में आ चुका है। जिससे गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों में पटना, मुंगेर, भागलपुर और कहलगांव समेत कई जिलों में जलस्तर और बढ़ने की संभावना है।

Image

सांकेतिक फोटो

Bihar News: हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो रही मूसलधार बारिश का असर अब बिहार में बह रही गंगा नदी पर भी साफ दिखाई देने लगा है। बादल फटने की घटनाओं और लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पानी का प्रवाह तेजी से बढ़ा है, जो अब उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार की सीमा में प्रवेश कर चुका है। जिसकी वजह से गंगा नदी के किनारे बसे जिलों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।

बक्सर में अचानक बढ़ा गंगा का पानी

बुधवार को बक्सर जिले में गंगा नदी का जलस्तर अचानक 1.66 मीटर तक बढ़ गया। जिसके बाद जल संसाधन विभाग ने सतर्कता बरतते हुए सभी संबंधित जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। अलर्ट में कहा गया है कि गंगा का जलस्तर अगले 24 घंटों में और बढ़ सकता है। विभाग ने इंजीनियरों को सतर्क रहने और लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

इन जगहों पर जलस्तर बढ़ने का अलर्ट

केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार पटना के दीघा, गांधी घाट और हाथीदह में गुरुवार को जलस्तर में बढ़ोत्तरी की संभावना है। वहीं शुक्रवार को मुंगेर और सुल्तानगंज में जलस्तर में भारी बढ़ोतरी की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद भागलपुर और कहलगांव में भी पानी बढ़ने की आशंका जताई गई है।

पिछले 24 घंटों में गंगा का जलस्तर

पिछले 24 घंटों में गंगा किनारे के इलाकों में हुई बारिश ने भी जलस्तर में आंशिक बढ़ोतरी की है। रिपोर्ट के मुताबिक दीघा घाट पर 27 सेमी, गांधी घाट पर 19 सेमी, हाथीदह पर 16 सेमी, मुंगेर में 12 सेमी, भागलपुर में 8 सेमी और कहलगांव में 10 सेमी जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता आदित्य प्रकाश ने अधिकारियों को गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए रखने का निर्देश दिया ह

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article