पटना

Google Map ने फिर दिया धोखा.. बिहार से गोवा निकले परिवार को पहुंचाया घने जंगल, जानवरों के खौफ में बीती रात

Bihar Family Stuck in Forest: बिहार का एक परिवार गूगल मैप को फॉलो करते हुए गोवा घूमने के लिए निकला था। मैप के दिखाए रास्ते पर चलकर वे खानपुर तालुक के घने जंगल में फंस गए। मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण वे रात भर जंगल में फंसे रहे। सुबह पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। जिस जंगल में ये लोग फंसे थे, वह वन्य जीव के लिए जाना जाता है।

Image

सांकेतिक फोटो

Bihar Family Stuck in Forest: मैप पर निर्भर रहना एक परिवार को भारी पड़ गया। दरअसल बिहार का एक परिवार गोवा घूमने के लिए निकलना था। गूगूल मैप को फॉलो करते हुए ये लोग बेलागवी जिले के खानपुर तालुक के घने जंगल में पहुंच गए। कार में बच्चों समेत 6-7 लोग थे। ये लोग नेटवर्क कवरेज न होने के कारण रात भर जंगल में ही फंसे रहे। जंगली जानवरों के डर से इन्हें रातभर कार में बंद रहना पड़ा। अगली सुबह पुलिस और गांव के लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया।

नेटवर्क न होने से जंगल में फंसा परिवार

बिहार के इस परिवार के मुखिया राजदास रंजितदास हैं। वे गूगल मैप का इस्तेमाल करते हुए अपने परिवार के साथ गोवा जा रहे थे। मैप को फॉलो करते हुए ये लोग खानपुर शहर से होकर गुजरे। जिसके बाद मैप ने उन्हें शिरोडगा और हेममडगा गांव के बीच का रास्ता दिखाया, जोकि उन्हें भीमघाड वन्यक्षेत्र में 7 किमी अंदर ले गया। इस एरिया में कोई मोबाइल नेटवर्क नही था। इस कारण वे किसी से संपर्क नहीं कर पाए। जिस वजह से परिवार रातभर यहां फंसा रहा।

जीपीएस लोकेशन से पुलिस ने ढूंढा परिवार

खानपुर के पुलिस निरीक्षक मंजूनाथ नायक ने बताया कि परिवार को जंगल से बाहर निकलने का रास्ता नहीं पता था। इस कारण वे लोग रात भर कार में बंद रेह। अगली सुबह वे लोग करीब 3 किलोमीटर तक आगे चले। जहां उन्हें मोबाइल नेटवर्क मिला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन पर कॉल किया। बेलगावी पुलिस कंट्रोल रूप ने खानपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जीपीएस लोकेशन और ग्रामीणों की मदद से परिवार का पता लगाया और उन्हें बाहर निकाला। इंस्पेक्टर ने बताया परिवार जहां पर फंसा था वह एरिया अपने वन्यजीवों के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि परिवार खुशनसीब है कि वह ऐसी जगह में फंसा था, जबां उन्हें मोबाइल नेटवर्क मिल सका और उन्हें बाहर निकाल लिया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article