पटना

एग्जिट पोल के रुझान बता रहे हैं जनता का भरोसा विकास पर, अफवाहों की राजनीति को नकारा: नितिन नवीन

बांकीपुर से भाजपा प्रत्याशी नितिन नवीन ने कहा कि एग्जिट पोल के रुझान बिहार की जनता के एनडीए के विकास मॉडल पर भरोसे को दर्शाते हैं। उन्होंने विपक्ष पर अफवाह और भ्रम की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता ने मतदान के ज़रिए नकारात्मक राजनीति को खारिज किया है।

Image

बांकीपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नितिन नवीन (फोटो- NitinNabinBJP)

बांकीपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नितिन नवीन ने कहा कि एग्जिट पोल के रुझान इस बात के संकेत हैं कि बिहार की जनता ने एक बार फिर एनडीए के विकास मॉडल पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन की पार्टियों ने चुनाव के दौरान केवल अफवाह फैलाने और भ्रम की राजनीति करने का प्रयास किया, लेकिन जनता ने अपने मत के ज़रिए इस नकारात्मक राजनीति को स्पष्ट संदेश दिया है।

नितिन नवीन ने कहा कि बिहार की जनता ने इस बार राज्य और देश के विकास को ध्यान में रखकर मतदान किया है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग उन नेताओं को मौका देने के मूड में हैं जो बिहार और देश के हित में सोचते हैं, न कि उन लोगों को जो पहले अपने और अपने परिवार के हित को प्राथमिकता देते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आज प्रगति के रास्ते पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। बिहार का हर नागरिक चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या वर्ग से जुड़ा क्यों न हो विकास और स्थिरता के लिए एनडीए के पक्ष में खड़ा दिखाई दे रहा है।

नितिन नवीन ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बिहार सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनने की दिशा में और तेजी से आगे बढ़ेगा।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें