पटना

बिहार में उफान पर गंगा, बाढ़ के बीच वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन जारी; नाव से गांव पहुंच रहे अधिकारी

बिहार में गंगा नदी उफान पर है, जिसके कारण पटना के दानापुर समेत कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है और कई गांवों का संपर्क भी टूट गया है। ऐसे हालातों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में जुटे बूथ स्तर के अधिकारियों (BLOs) को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के कारण नाव से गांवों के लिए यात्रा करना जोखिमभरा हो गया है, इसके बावजूद अधिकारी 25 जुलाई की समयसीमा तक कार्य पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं।

Image

बाढ़ की सांकेतिक फोटो (PC - istock)

Photo : iStock

Flood in Bihar: बिहार में विधानसभा चुनावों की तैयारी जोरों पर चल रही हैं। इस बीच गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन और चुनाव अधिकारियों के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी है। पटना के दानापुर और आसपास के इलाकों में गंगा नदी उफान पर है। जिस कारण इन इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। जिसके कारण कई गांवों का संपर्क टूट गया है। इन हालातों ने सबसे ज्यादा चुनौती मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में लगे बूथ स्तर के अधिकारियों को झेलनी पड़ रही है। इसके बावजूद अधिकारी निर्धारित समयसीमा में यह कार्य पूरा करने के लिए पूरी लगन से डटे हुए हैं।

बाढ़ के इन हालातों में गांवों तक पहुंचने का एकमात्र साधन नाव है, लेकिन बाढ़ कारण नावों से यात्रा करना असुरक्षित हो गया है। ऐसे हालातों में भी कई बूथ स्तर के अधिकारियों का कहना है कि वे इन चुनौतियों के बावजूद अपना कार्य 25 जुलाई की समयसीमा तक पूरा कर लेंगे।

95.92% मतदाताओं का सत्यापन पूरा

चुनाव आयोग ने 24 जून को अधिसूचना जारी कर बिहार के 8 करोड़ मतदाताओं का घर-घर जाकर सत्यापन करने की प्रक्रिया शुरू की थी। इस कार्य में एक लाख बूथ-स्तरीय अधिकारी जुटे हुए हैं। जिनकी मदद चार लाख वॉलंटियर्स और राजनीतिक दलों की तरफ से नामित हजारों बूथ-स्तरीय एजेंट कर रहे हैं। बिहार में इन कठिनाइयों के बावजूद चुनाव आयोग ने दावा किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत अब तक राज्य के 95.92% मतदाताओं का सत्यापन हो चुका है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article