पटना

बिहार के गांवों में सड़कें-बिजली क्यों नहीं थी? तेजस्वी अपने मां-पिता से पूछें; Times Now Navbharat से बोले डिप्टी CM सम्राट

, Deputy CM Samrat Chaudhary Exclusive Interview: पटना में Times Now Navbharat के साथ एस्क्लूसिव बातचीत में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के लोग बहुत समझदार हैं, वो कांग्रेस और आरजेडी की नीतियों से वाकिफ हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि दोनों ही पार्टियों ने मिलकर बिहार की अस्मिता को लूटा है।

Image

टाइम्स नाउ नवभारत के साथ डिप्टी CM सम्राट चौधरी का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

Deputy CM Samrat Chaudhary Exclusive Interview : बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं। पिछले कुछ दिनों से एसआईआर (SIR) और वोट चोरी का मुद्दा भी राज्य में गरमाया हुआ है। विपक्ष के नेता राज्य के विभिन्न जिलों में घूम-घूमकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को आम जनमानस के सामने रख रहे हैं। इधर, महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर भी पेंच फंसा हुआ है। कांग्रेस पार्टी और आरजेडी अभी तक ये तय नहीं कर पाए हैं कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा? कांग्रेस का कहना है कि उनकी पार्टी सीट-बंटवारे की बातचीत में 2020 के चुनावों में किए गए अपने प्रदर्शन से सबक लेगी। इस पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर चुटकी ली। उन्होंने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एस्क्लूसिव बातचीत में कहा कि बिहार की जनता कांग्रेस और आरजेडी के बारे में सबकुछ जान चुकी है। बिहार के लोग बहुत समझदार हैं, वो इनकी नीतियों को समझती है। दोनों ही पार्टियों ने बिहार की अस्मिता को लूटा है।

डिप्टी सीएम ने कांग्रेस के सीट बंटवारे के मंथन को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी इसी तरह सोचती रहेगी, उनसे कुछ होता नहीं है! आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की ओर से निकाली जा रही बिहार अधिकार यात्रा के सवाल पर चौधरी ने कहा कि तेजस्वी सरकार पर क्या सवाल उठाएंगे? वो जिस सड़क पर चल रहे हैं, वह सीएम नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी की देन है। राज्य के गांव-गांव तक सड़क और बिजली मोदी और नीतीश ने पहुंचाया है। वो अपने मां और पिता से पूछें कि उनके कार्यकाल में सड़कें कहां थी और बिजली क्यों नहीं थी? उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि ये जो 'पाप' उनके मां-पिता ने किया वो जनता को जवाब दें।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'