पटना

Bihar Cabinet Minister List 2025: बिहार में फिर से नीतीश बने सीएम, बीजेपी, जेडीयू और सहयोगी दलों से यह बने मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Cabinet Minister List 2025 (बिहार कैबिनेट मंत्री लिस्ट) : बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है, जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 26 मंत्रियों ने शपथ ली है।

Image

नीतीश सरकार में यह बने मंत्री

Bihar New Minister List 2025 (बिहार कैबिनेट मंत्री लिस्ट) : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रमुख नीतीश कुमार आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ नीतीश कुमार के साथ उनकी कैबिनेट के 26 मंत्रियों ने शपथ ली है।

बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बन गए है। आज पटना के गांधी मैदान में उन्होंने रिकॉर्ड 10वीं बार उन्होंने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सीएम के साथ ही आज कई नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। इसके अलावा एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल हुए।

75 वर्षीय नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इससे पहले एनडीए के प्रमुख घटक दलों ने बुधवार को अपने-अपने विधायक दल के नेताओं को चुना था। जदयू के विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया। वहीं, भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों ने वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना।

जनता दल यूनाइटेड की बैठक पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर के 'संवाद' में आयोजित की गई थी। जिसमें सभी नवनिर्वाचित विधायक और पार्टी से विधान परिषद के 22 सदस्य मौजूद थे।

देखें बिहार सरकार में मंत्रियों की लिस्ट (Bihar New Minister List 2025)-

कम संख्या विधायक का नामपार्टी
1-सम्राट चौधरी - डिप्टी सीएमबीजेपी
2-विजय कुमार सिन्हा - डिप्टी सीएमबीजेपी
3-विजय कुमार चौधरीजेडीयू
4-बीजेंद्र प्रसाद यादवजेडीयू
5-श्रवण कुमारजेडीयू
6-मंगल पांडेबीजेपी
7-दिलीप कुमार जायसवालबीजेपी
8-अशोक चौधरीजेडीयू
9-लेसी सिंहजेडीयू
10-नितिन नवीनबीजेपी
11-रामकृपाल यादवबीजेपी
12-संतोष कुमार सुमनहम (HAM)
13-सुनील कुमारजेडीयू
14-मो. जमा खानजेडीयू
15-संजय सिंह टाइगरबीजेपी
16-सुरेंद्र मेहताबीजेपी
17-अरुण शंकर प्रसादबीजेपी
18-नारायण प्रसादबीजेपी
19-रमा निषादबीजेपी
20-मदन सहनीजेडीयू
21-लखेंद्र कुमार कौशलबीजेपी
22-श्रेयसी सिंहबीजेपी
23-संजय कुमारलोजपा-आर
24-संजय कुमार सिंहलोजपा-आर
25-दीपक प्रकाशआरएलएम
26-डॉ. प्रमोद कुमारजेडीयू

नीतीश ने राज्यपाल को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपा था

इससे पहले नीतीश ने बुधवार को राज्यपाल को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपा। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के विधायकों का समर्थन पत्र देकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार का इस्तीफा स्वीकार करते हुए नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू की और उनसे कार्यकारी मुख्यमंत्री के रूप में पद पर बने रहने का अनुरोध किया था। नीतीश कुमार पिछले दो दशकों से अधिक समय से बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं।

वहीं जदयू नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि हमारा संकल्प है कि बिहार को देश के टॉप-10 अग्रणी राज्यों में शामिल कराना है। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा जनादेश है। लोगों की भावनाओं के मुताबिक, बिहार के अगले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनी है। हमारा संकल्प है कि बिहार को देश के टॉप 10 अग्रणी राज्यों में शामिल किया जाए। इसके लिए बिहार में विकास की गंगा बहती रहेगी और नए आयाम स्थापित करेंगे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!