पटना

Bihar Cabinet 2025 1st Time Minister List: शूटर श्रेयसी सिंह सहित ये चेहरे पहली बार बने मंत्री, नीतीश कैबिनेट में मिली जगह

Bihar Cabinet 2025 1st Time Minister List: नीतीश कुमार ने आज पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। दो चरणों में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को प्रचंड बहुमत मिला था। चलिए जानते हैं ऐसे कौन से नेता हैं, जो पहली बार मंत्री बने हैं और उन्हें नीतीश मंत्रिमडल में जगह मिली है।

Image

बिहार में पहली बार मंत्री बने ये चेहरे

Bihar Cabinet 2025 1st Time Minister List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA को प्रचंड बहुमत मिला और गठबंधन ने पहली बार 202 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। आज यानी गुरुवार 20 नवंबर को नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके साथ कई अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। जिसमें JDU के साथ ही BJP, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और जीतन राम मांझी की हम पार्टी के नेता भी शामिल हैं। यहां हम उन नेताओं की जानकारी आपके लिए लेकर आए हैं, जो पहली बार मंत्री बने हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जीत दर्ज करने बाद NDA के घटक दलों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिन नेताओं या उम्मीदवारों पर जनता ने अपना भरोसा जताया और उन्हें चुनकर विधानसभा भेजा उनकी भी खुशी छिपाए नहीं छिप रही थी। अब बारी मंत्री पद मिलने की थी। कुछ ऐसे नेता भी हैं, जो पहली बार मंत्री बने हैं। यहां जानें नीतीश मंत्रीमंडल में शामिल पहली बार मंत्री बने नेताओं की लिस्ट -

S. No.नामपार्टी
1.श्रेयसी सिंहभाजपा
2.दीपक प्रकाशआरएलएम
3.लखेंद्र कुमार रौशनभाजपा
4.रमा निषादभाजपा
5.संजय सिंह टाइगरभाजपा
6.संजय कुमार सिंहLJP (R)
7.अरुण शंकर प्रसादभाजपा
8.रामकृपाल यादवभाजपा
9.संजय कुमारLJP (R)
10.संतोष सुमनहम
11.प्रमोद कुमार एमएलसी

मंत्रियों को जैसे-जैसे मंत्रालय बांटे जाएंगे, उनके संबंध में भी हम आप तक जानकारी पहुंचाते रहेंगे।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें