पटना

अरवल के SP साहब का रूतबा! सिपाही से बंधवाए जूते के फीते, फिर करवाया ये काम

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 29, 2023, 11:54 PM IST

देश में जहां सरकार एक ओर वीवीआई कल्चर को खत्म करने पर जोर देती रही है, वहीं कुछ अफसरों को इससे शायद ही कोई फर्क पड़ता है। वो शायद अपने से जूनियर कर्मचारियों को नौकर ही समझते हैं। समय-समय पर ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार से सामने आया है।

Image

अलवर के एसपी का वीडियो वायरल

Photo : Twitter

बिहार के अरवल जिले के एसपी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। वीडियो में एसपी साहब अपने एक जूनियर जूते के फीते बंधवाते दिख रहे हैं।

बिहार पुलिस के इस एसपी का नाम मोहम्मद कासिम है। गणतंत्र दिवस के मौके पर जब उन्होंने एक कार्यक्रम में अपने जूते उतारे और फिर जब पहनने का मन हुआ तो खुद से नहीं पहना, बल्कि इसका जिम्मा मिला एक कांस्टेबल को।

वीडियो में दिख रहा है कि एक कांस्टेबल पहले उन्हें जूते पहनाता है फिर उसके फीते बांधता है और फिर वो इसी तरह से दूसरा जूता भी पहनाता। इस दौरान वहां काफी लोग मौजूद रहते हैं, लेकिन एसपी साहब को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article