Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में शीतलहर ने अपना प्रकोप बढ़ा दिया है। राज्य के 14 जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को पटना सहित कई शहरों में अधिकतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड में और इजाफा होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। बुधवार को कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा और धूप नहीं निकली। हवा की रफ्तार भी कम रही जिससे ठंड और बढ़ गई।
कई जिलों में शीतलहर का कहर
राजधानी पटना में भी शीतलहर का असर देखने को मिला। सुबह से ही कोहरा और धुंध छाया रहा। जिससे लोगों को घरों से निकलने में काफी परेशानी हुई। यातायात भी प्रभावित हुआ। बिहार के अन्य जिलों जैसे बक्सर, दरभंगा, मोतिहारी, जीरादेई, पूसा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, सासाराम, सुपौल, अगवानपुर, बाल्मीकि नगर, गोपालगंज, मधेपुरा, छपरा, अरवल और फारबिसगंज में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?
मंगलवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया। मौसम विभाग ने बुधवार को भी कुछ शहरों में सुबह और शाम के बीच घने कोहरे की संभावना जताई है, जबकि कई स्थानों पर बादल छाए रहने के कारण धूप निकलने की उम्मीद नहीं है। बुधवार की सुबह भी ठंड का असर महसूस हुआ और कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि एक पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है, जिसके प्रभाव से शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है और ठंड में इजाफा होने की संभावना है। मंगलवार को पटना में क्षैतिज दृश्यता लगभग 800 मीटर रही, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
राजधानी पटना में मंगलवार सुबह से ही कोहरा और धुंध छाए रहे। हवा की रफ्तार 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे थी, जिससे शीतलहर जैसी स्थिति बनी रही। धूप नहीं निकलने के कारण ठंड का अहसास ज्यादा हुआ। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी पटना में मौसम साफ होने की उम्मीद नहीं है, जिससे लगातार दूसरे दिन ठंड का असर बना रह सकता है।
कई जिलों में तापमान में गिरावट
प्रदेश के विभिन्न शहरों में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। बक्सर में 8.8 डिग्री, दरभंगा में 8.2 डिग्री, मोतिहारी में 8.1 डिग्री, जीरादेई में 7.7 डिग्री, पूसा में 7.6 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 7.4 डिग्री, वैशाली में 7.1 डिग्री, मधुबनी में 6.8 डिग्री, सासाराम और सुपौल में 6.6 डिग्री, अगवानपुर में 6.2 डिग्री, पटना में 6.1 डिग्री, बाल्मीकि नगर में 5.9 डिग्री, गोपालगंज में 5.5 डिग्री, मधेपुरा में 4.4 डिग्री, और छपरा व अरवल में 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान गिरा। फारबिसगंज में यह गिरावट सबसे अधिक 3.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गई।
