पटना

Six Lane Bridge Over Ganga in Patna: अप्रैल बाद पटना में गंगा नदी पर बनना शुरू होगा एक और छह लेन पुल, इन जिलों को होगा सबसे अधिक फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2023, 03:04 PM IST

Patna News: राजधानी में गंगा नदी के ऊपर छह-छहन लेन के दो पुल बनाए जाएंगे। इनके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। एजेंसी का चयन कर जल्द ही निर्माण शुरू किया जाएगा। शेरपुर-दिघवारा छह लेन पुल निर्माण को लेकर भी कवायद तेज हो गई है। अप्रैल बाद पुल निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। इस पुल के बनने से पटना एवं आसपास के कई जिलों को काफी लाभ होगा।

Image

गंगा नदी पर बना जेपी पुल की तरह बनेगा नया पुल

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • शेरपुर-दिघवाा पुल निर्माण के लिए इसी महीने तय होगी एजेंसी
  • एनएचएआई कर रहा एजेंसी का चयन
  • पहुंच पथ मिलाकर पुल की लंबाई होगी 14.520 किलोमीटर

Sherpur-Dighwara Six lane Bridge Construction: पटना और सारण प्रमंडल को सीधे जोड़ने वाली गंगा नदी पर छह-छह लेन के दो पुल चार महीने में बनने शुरू हो जाएंगे। इस महीने शेरपुर-दिघवारा पुल बनाने के लिए एजेंसी का चयन हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टेंडर निकाला हुआ है। एनएचएआई के मुताबिक अप्रैल के बाद निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। दूसरा पुल मौजूदा जेपी सेतु के समानांतर दीघा से सोनपुर तक बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए भी टेंडर निकला हुआ है। टेंडर फाइल करने की अंतिम तिथि 17 मार्च है।

उक्त तिथि के बाद एजेंसी का चयन होगा। फिर पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बता दें दानापुर स्थित शेरपुर से सारण के दिघवारा तक छह लेन पुल की लंबाई 14.520 किलोमीटर रहेगी। इसमें पहुंच पथ भी शामिल है। पुल निर्माण पर 4994.79 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह पुल पटना रिंग रोड का भी हिस्सा रहेगा। इस पुल के बनने से पटना से कई जिलों की दूरी काफी कम हो जाएगी। विशेषकर छपरा, सीवान और गोपालगंज की दूरी घट जाएगी।

जेपी सेतु पर कम होगा ट्रैफिक का दबाव

शेरपुर-दिघवारा पुल चालू होने पर पटना से आसपास के जिलों में पहुंचने में लोगों का समय बचेगा। जेपी सेतु पर भी ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा। शेरपुर-दिघवारा छह लेन पुल साढ़े तीन साल में बनने की संभावना है। इसका निर्माण करने वाली एजेंसी ही पुल का 10 साल तक रख-रखाव करेगी। दक्षिणी छोर शेरपुर में एनएच-30 से यह पुल शुरू होगा और दिघवारा में एनएच-19 पर समाप्त हो जाएगा। राज्य सरकार पुल निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का खर्च उठाएगी। पथ निर्माण विभाग के मुताबिक इस पुल और पहुंच पथ के लिए 86.12 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी। इस पर 316.71 करोड़ रुपए मंजूर भी हो गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा किसानों को मुआवजे का भुगतान किया जा रहा है।

दीघा-सोनपुर छह लेन पुल होगा 6.91 किमी लंबा

जेपी सेतु के समानांतर प्रस्तावित छह लेन पुल की लंबाई 6.92 किलोमीटर होगी। इसमें पहुंच पथ की भी लंबाई शामिल है। पुल का हिस्सा 4.55 किलोमीटर ही रहेगा। पटना शहर स्थित दीघा में जेपी सेतु के पश्चिम से नया पुल शुरू होगा और सोनपुर मे समाप्त होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article