पटना

Bihar Weather: बिहारवासियों को सताने लगी ठंड, तीन दिन तापमान गिरने से बढ़ेगी सर्दी, जानें आज का मौसम

आज का मौसम बिहार, 3 December 2024 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड भी बढ़ गई है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापामान सामान्य से नीचे लुढ़क गया है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के आसार हैं।

Image

बिहार में ठंड

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में ठिठुरन वाली ठंड की शुरुआत हो गई है। सुबह और शाम में कोहरे की स्थिति भी देखने को मिल रही है। साथ ही तापमान में गिरावट से ठंड का एहसास भी बढ़ रहा है। सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। लेकिन तीन दिन बाद न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक कमी आ सकती है। जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं।

कई जिलों में आज छाया रहा कोहरा

बिहार में आज सुबह कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा। जिससे लोगों को कनकनी भी महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम रह सकता है। 8 दिसंबर तक बिहार में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान किसी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

डेहरी में रहा सबसे कम तापमान

मौसम विभाग द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार बिहार में सबसे कम न्यूनतम तापमान रोहतास के डेहरी में दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा वैशाली में 12.1 डिग्री, बेगुसराय में 15 डिग्री, भागलपुर में 13.1 डिग्री, मुंगेर में 13.8 डिग्री, बांका में 11 डिग्री, गया में 12.9 डिग्री, औरंगाबाद में 11 डिग्री, बक्सर में 11.8 डिग्री, पटना में 14.6 डिग्री और मुजफ्फरपुर में 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मधुबनी में सबसे अधिक रहा पारा

बिहार में सबसे अधिक तापमान मधुबनी में दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं पटना का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री, मोतिहारी का 28.5 डिग्री, मधुबनी का 30.7 डिग्री, दरभंगा का 27.2 डिग्री, बेगुसराय का 28 डिग्री, वैशाली का 26.4 डिग्री, भोजपुर का 28 डिग्री, बक्सर का 28.9 डिग्री, नालंदा का 27.3 डिग्री, बांका का 25.3 डिग्री, कटिहार का 28.3 डिग्री, मुजफ्फरपुर का 25 डिग्री और औरंगाबाद का 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदूषण के साय में कहीं शहर

बिहार के कई जिले अभी भी प्रदूषण के साय में बने हुए हैँ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज सुबह 8 बजे सबसे खराब एयर क्वालिटी हाजीपुर में रही। यहां का AQI 343 दर्ज किया गया, जिसे बेहद खराब की श्रेणी में माना जाता है। इसके अलावा भागलपुर का एक्यूआई 192, समस्तीपुर का 185, अररिया का 199, पूर्णिया का 269, मोतिहारी का 212, किशनगंज का 183, मुंगेर का 185, मुजफ्फरपुर का 237, पटना का 250 और बक्सर का 297 दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!