पटना

Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज; तेज हवा, बारिश और बिजली की गूंज के साथ येलो अलर्ट जारी

28 May 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam (बिहार में आज का मौसम): बिहार के 12 जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज हवा, बरसात और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हो सकती है। राज्य के पूर्वी हिस्सों में बूंदाबांदी और बादलों का डेरा रहेगा, जबकि पश्चिमी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि हो सकती है, जिससे उमस बढ़ने की संभावना है।

Image

बिहार में आज के मौसम की अपडेट

Photo : Times Now Digital

28 May 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam (बिहार में आज का मौसम): IMD के द्वारा बिहार के 12 जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवा, बरसात और वज्रपात की संभावना है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हल्की से मध्यम बारिश होगी और बिजली गिरने की आशंका है। अन्य जिलों में कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है, लेकिन बेगूसराय, शेखपुरा, पटना के पूर्वी हिस्से, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है और बादल छाए रह सकते हैं। राज्य के पश्चिमी इलाके जैसे रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, बक्सर, अरवल, भोजपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज और सीवान में बारिश की संभावना नहीं है।

यहां मौसम शुष्क रहेगा और तापमान 1-2 डिग्री तक बढ़ सकता है। बिहार में मंगलवार को दिन भर बारिश नहीं हुई, लेकिन देर रात से सुबह तक दो जिलों में चार जगहों पर भारी बरसात का आसार दिखा। सबसे ज्यादा बारिश कटिहार में दर्ज की गई। इसके अलावा, नालंदा के राजगीर में 87 मिलीमीटर, कटिहार के कदवा में 78.6 मिलीमीटर और नालंदा के सिलाव में 72.2 मिलीमीटर बारिश हुई। गया, पूर्णिया, जमुई, रोहतास, खगड़िया, औरंगाबाद, नवादा और मुंगेर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वी भागों के जिलों के एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

बिहार के 27 जिलों में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इनमें से 12 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है, जबकि 15 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश प्रभावित जिलों में सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, गया, लखीसराय और बेगूसराय शामिल हैं।

राज्य में तापमान का हाल

पटना में आज का तापमान 34.7°C अधिकतम और 27.6°C न्यूनतम दर्ज किया गया है, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 72 है। मुजफ्फरपुर में तापमान 33.6°C अधिकतम और 27.0°C न्यूनतम है, और यहां AQI 50 दर्ज किया गया है, जो अपेक्षाकृत बेहतर वायु गुणवत्ता को दर्शाता है। गयाजी में भी तापमान लगभग समान है, जहां अधिकतम 34.9°C और न्यूनतम 25.8°C दर्ज किया गया है, और AQI 72 है। पूर्णिया में आज सबसे साफ हवा देखने को मिली, जहां तापमान 35.0°C अधिकतम और 25.7°C न्यूनतम है, और AQI केवल 24 है। भागलपुर में भी मौसम सुहावना बना हुआ है, जहां अधिकतम तापमान 33.8°C और न्यूनतम 25.5°C दर्ज किया गया है, और AQI 40 है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article