पटना

बिहार में झूमकर बरसेंगे बादल, इन 24 जिलों में होगी बारिश, जानें मौसम का IMD अपडेट

Bihar Weather: मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अभी मौसम का सिलसिला जारी बना रहेगा। बिहार के कई जिलों में 24, 24 और 66 तीन दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने के आसार हैं-

Image

बिहार का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार में बदला मौसम
  • 24 जिलों में बारिश के आसार
  • IMD का Yellow Alert जारी

Bihar Weather: बिहार में सावन शुरू होते ही मौमस का मिजाज बदल गया है। यहां गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिलनी शुरू हो गई। मॉनसून की बारिश से यहां के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की माने तो अभी बारिश का दौर यहां जारी रहेगा। अगले 48 घंटों तक बिहार में लगातार बारिश होने की संभावना जताई गई है। बिहार में 24, 25 और 26 जुलाई को तक बारिश होगी। इस दौरान कहीं कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में बिहार के पटना, बक्सर, आरा और भागलपुर सहित 24 जिलों में बारिश होने के आसार है। जिसे लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 24 जुलाई को बिहार के पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, पनटान, सासाराम, गय, नालंदा, सिवान, आरा, बक्सर सारण और औरंगाबाद सहित बारि का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही बेगुसराय, जमुई, लखीसराय, मुंगरे, बांकां में भारी बारिश के साथ वज्रपात को लेकर भी यलो अलर्टा जारी कर दिया गया है।

इन जिलों 24 घटें में बारिश होने के आसार

बिहार के कई जगहों पर 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई। जिसमें किशनगंज, पूर्णिया, मधुबनी, जमुई, बेगूसराय, कटिहार, गया, अररिया, मुंगेर, बांका, जहानाबाद शामिल हैं। इन इलाकों में हल्की वर्षा हुई है। जिसमें किशनगंज में सबसे ज्यादा बारिश 37.6MM दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार सिर्फ ट्रफ लाइन की के संभावित स्थान पर न रहने के कारण बारिश की लगातार स्थिति बनी हुई है। जबकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव की वजह से बारिश नहीं हो पा रही है। हालांकि, बारिश को एक्टिव होने के आसार बन रहे हैं, जिस वजह से इन दिनों बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

कहां हुई कितनी बारिश

बक्सर 19.2MM
पश्चिम चंपारण 17.2MM
दरभंगा 15.4MM
गया 14.8MM
किशनगंज 13.2MM
बांका 10.8MM
जहानाबाद 10.2MM
खगड़िया 10.2MM

कैसा रहा कल का मौसम

कल 23 जुलाई मंगलवार को बिहार में सामान्य से 28% कम बारिश दर्ज की गई। जहां सबसे ज्यादा बारिश की कमी समस्तीपुर, सहरसा और सारण में हुई। यहां सामान्य से 50% बारिश में कमी है। फिलहाल सबसे ज्यादा बारिश किशनगंज में दर्ज की गई।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!