लखनऊ

यूपी में फिर बारिश का दौर शुरू, आज इन जिलों में झमाझम बरसेंगे बदरा

आज का मौसम यूपी, 24 July 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी के दोनों हिस्सों में आज बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आज भारी बारिश भी हो सकती है।

Image

यूपी में आज बारिश के आसार

KEY HIGHLIGHTS
  • 29 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी
  • बारिश से लुढ़केगा तापमान
  • उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। जिससे यहां का मौसम खुशनुमा बना हुआ है। यूपी में आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों तक यूपी के अधिकतर जिलों में जोरदार बारिश होने के आसार हैं। जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। साथ ही उमस भरी गर्मी से भी राहत महसूस होगी।

आज यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पश्चिमी यूपी में अनेक जगहों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है, साथ ही बिजली गिरने और बादल गरजने की भी संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ हिस्सों में गर्म और आर्द्र स्थिति रहने के भी आसार हैं।

इन जिलों में होगी भारी बारिश

बुधवार को झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, एटा, बुलंदशहर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, मैनपुरी, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, झांसी, ललितपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा और आसपास के इलाकों में बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है।

आने वाले दिनों में यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 25 जुलाई को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान पूर्वी यूपी की कुछ जगहों पर गर्म और आर्द्र स्थिति रह सकती है। 26 जुलाई को भी ऐसा ही मौसम रह सकता है। जिसके बाद 27 से 29 जुलाई तक पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों मे बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर बारिश और गरज चमक के सात बौछार पड़ने की संभावना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!