पटना

बिहार में फिर बदलेगा मौसम, इस दिन से बारिश होने के आसार, जानें हफ्तेभर की Weather Update

आज का मौसम बिहार, 22 September 2024 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आज मौसम शुष्क रहेगा। बारिश की कमी के चलते आज का दिन और भी गर्म होने की संभावना है।

Image

आज बिहार का मौसम

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में पिछले कुछ दिनों से बारिश की कमी के चलते गर्मी बढ़ गई है। मॉनसून भी अपने आखिरी दौर पर चल रहा है। आमतौर पर इस समय मौसम में ठंडक होने की शुरुआत हो जाती है। लेकिन अभी धूप और उमस लोगों को खूब सता रही है। इस साल गर्मी ने 15 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 21 सितंबर को पटना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले 21 सितंबर 2008 को पटना में अधिकत तापमान 34 डिग्री था। पिछले सालों की तुलना में इस साल सितंबर माह में काफी गर्मी रही। प्रदेश में आज का दिन और भी गर्म होने के आसार हैं। आइए जानते हैं कि बिहार में फिर से कब बारिश होगी?

बिहार में आज शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार में आसमान साफ रहेगा। साथ ही मौसम शुष्क रहने की भी संभावना है। रविवार को प्रदेश में कही भी बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं। लेकिन मौसम जल्द ही एक बार फिर पलटी मारने वाला है और बारिश की वापसी फिर से हो सकती है। बिहार में 23 से 26 सितंबर तक प्रदेशभर में बारिश के आसार बन रहे हैं। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी दिशा में हवा चलेगी। IMD के अनुसार 22 से 25 सितंबर तक बिहार में अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री तक रहन के आसार हैं।

उत्तर बिहार में इस दिन होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में 25 सितंबर तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। अगले दो से तीन दिन तक यहां मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जिसके बाद बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। उत्तर बिहार में अगले दो से तीन दिनों तक पछिया हवा चल सकती है। जिसके बाद पूरवा हवा चलने का अनुमान है। हवा की रफ्तार 6 से 8 किमी प्रति घंटा रह सकती है। इस दौरान यहां उमस और गर्मी बनी रहने की संभावना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article