लखनऊ

यूपी में बारिश की कमी से सता रही गर्मी, आज भी शुष्क रहेगा मौसम, जानें कब बरसेंगे बादल

आज का मौसम यूपी, 22 September 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में बारिश के कोई आसार नहीं है। प्रदेश के दोनों हिस्सों में आज मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही गर्मी और उमस भी परेशान करेगी।

Image

आज यूपी के मौसम का हाल

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी बारिश का सिलसिला अब थमा हुआ है। बारिश की गतिविधियों में कमी के चलते इन दिनों धूप तेज निकल रही है। जिससे पारा बढ़ने के साथ ही गर्मी और उमस भी बढ़ रही है। लोगों को चिपचिपी गर्मी परेशान कर रही है। साथ ही मौसम में बदलाव के चलते वायरल बुखार और जुखाम जैसी बीमारियों भी जोर पकड़ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में यूपी के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होने के आसार हैं। आगामी दिनों में हल्की बारिश जरूर देखने को मिल सकती है।

आज यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं भी बारिश को कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि इसके अगले दिन हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिल सकती है। सोमवार 23 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान दोनों हिस्सों में भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 24 सितंबर को भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है।

हफ्तेभर भारी बारिश का अलर्ट नहीं

IMD के अनुसार 25 सितंबर को पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान दोनों हिस्सों में भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 27 सितंबर तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। इस अवधि में कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं जारी किया गया है।

प्रयागराज में सबसे अधिक रहा पारा

यूपी में बारिश की कमी के चलते शनिवार को अधिकतर जिलों के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिलों का तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान प्रयागरजा में 36.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा वाराणसी बीएचयू में 35.8 डिग्री, गोरखपुर में 35.4 डिग्री, लखीमपुर खीरी में 35 डिग्री, बहराइच में 35 डिग्री, सुल्तानपुर में 35.2 डिग्री, बाराबंकी में 34 डिग्री और कानपुर शहर में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कुछ जिलों में तापमान 30 से 34 डिग्री के बीच भी रहा। वहीं अधिकतम जिलों में न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री के बीच दर्ज हुआ।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article