पटना

बिहारवासी रजाई-कंबल रखें तैयार, इस दिन से दस्तक देगी ठंड, जानें आज के मौसम का हाल

आज का मौसम बिहार, 15 October 2024 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में अभी दिन में धूप तेज निकल रही है। जिससे दोपहर में उमस का अहसास हो रहा है। वहीं तड़के सुबह और रात में मौसम कूल-कूल महसूस हो रहा है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। 20 अक्टूबर के बाद से प्रदेश में ठंड की शुरुआत होने की संभावना जताई गई है।

Image

बिहार का मौसम

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई रविवार को हो गई है। अब प्रदेश में ठंड की शुरुआत होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 3-4 दिनों में पछुआ हवा का असर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दिखेगा। जिसके चलते सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगेगी। बिहार में 20 अक्टूबर के बाद से ठंड शुरू होगी। तब तक दिन में तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। लेकिन सुबह व रात के समय गर्मी से राहत रहेगी।

आज बिहार में शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान कहीं भी बारिश का अनुमान जारी नहीं किया गया है। 17 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना हैं। 18 और 19 अक्टूबर को दक्षिण पूर्व बिहार में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं 20 अक्टूबर को बिहार के उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व हिस्से में एक दो स्थानों पर बारिश हो सकती है और शेष हिस्से में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

पछुआ हवाएं बढ़ाएंगी ठंडक

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में पछुआ हवा चलने से सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ेगी। 20 अक्टूबर के बाद प्रदेश में तापमान में 2 से 3 डिग्री की और कमी आ सकती है। फिलहाल बिहार का न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। पटना के मौसम की बात करें तो सोमवार को दिन का तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। पटना में अभी दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना रहने वाला है। लेकिन रात का पारा लुढ़कना शुरू हो गया है। अगले 5 दिनों तक रात का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।

20 अक्टूबर से बढ़ने वाली है ठंड

आईएमडी के अनुसार बिहार में इस बार कितनी सर्दी पड़ने वाली है, यह पश्चिमी विक्षोभ पर निर्भर करने वाला है। पिछले साल दिसंबर महीने तक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव नहीं हुआ था। जिस वजह से दिसंबर में कोई खास सर्दी नहीं पड़ी थी। बिहार में 20 अक्टूबर से ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इस दिन के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। फिलहाल अगले चार से पांच दिन तक तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!